फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam gambhir attacks Pakistan PM Imran Khan for his unga speech says its role model for terrorists

पाक पीएम पर गौतम हुए 'गंभीर', कहा- यूएन में वो आतंकियों के रोल मॉडल की तरह बोले

Mon, 30 Sep 2019 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Gautam gambhir attacks Pakistan PM Imran Khan for his unga speech says its role model for terrorists
गौतम गंभीर-इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
संयुक्त राष्ट्र संघ में जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना भाषण दिया है उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। वैसे तो उनके भाषण पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ही करारा जवाब दे दिया था लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र के बाहर भी उनकी निंदा हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने भी इमरान खान की आलोचना की है। उन्होंने तो यह तक मांग उठा दी है कि खेल समुदाय इमरान खान का बहिष्कार कर दे।
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने इमरान खान पर करारा हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि, 'खिलाड़ियों को लोगों का रोल मॉडल माना जाता है। उनके कुशल व्यवहार के लिए। टीम भावना के लिए। उनके मजबूत चरित्र के लिए। हाल ही में हमने संयुक्त राष्ट्र में एक पूर्व खिलाड़ी को बोलते हुए सुना। वह आतंकवादियों के रोल मॉडल की तरह बोल रहे थे। खेल समुदाय को इमरान खान का बहिष्कार कर देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएनजीए में ये बोले थे इमरान

यूएनजीए में इमरान ने कश्मीर को इस्लाम से जोड़ते हुए कहा था कि वहां जो हो रहा है, वह मुस्लिमों को हथियार उठाने के लिए उकसाने वाला है। भारत के 18 करोड़ मुस्लिम कश्मीर के चलते कट्टरता की ओर बढ़ेंगे। दुनिया के 1.3 अरब मुस्लिम भी देख रहे हैं। अगर किसी समुदाय के लोगों को ऐसे बंधक बनाकर रखा जाएगा तो बाकी लोगों पर क्या असर होगा। वे हथियार उठाएंगे और ऐसा इस्लाम की वजह से नहीं, बल्कि मुस्लिमों पर अन्याय के कारण होगा। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और आरएसएस पर भी तीखी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed