GB Nagar Voting 2024: 26.75 लाख मतदाता कल चुनेंगे सांसद; अपने वाहन को ले जा सकेंगे या नहीं? यहां जानें सबकुछ
जिले को 26 जोन और 120 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जबकि नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कल यानी शुक्रवार को मतदान होगा। कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 26.75 लाख मतदाता करेंगे। गौतमबुद्धनगर की तीन और बुलंदशहर की दो विधानसभाओं के 2717 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के हाथों में रहेगी। हालांकि गुरुवार शाम से ही दोनों जनपदों के बूथों पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों ने गुरुवार की शाम बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है। मतदान शुरू होने से पूर्व मॉकपोल कराया जाएगा। जो प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने होगा। अफसरों ने बताया कि एजेंट का 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा। उसके बाद मॉकपोल पूरा कराया जाएगा। सभी बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम को छह बजे तक चलेगा। हालांकि जो मतदाता बूथ के अंदर होंगे उनको मतदान कराना ही होगा।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले को 26 जोन और 120 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जबकि नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। यह जिम्मेदारी तीनों संबंधित एसडीएम को दी गई है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान का जायजा लेंगे। मतदान के बाद भी पोलिंग पार्टियां ईवीएम को लेकर फूल मंडी पहुंचेंगी। वहां स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को विधानसभा वार रखा जाएगा। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वोट डालने जरूर जाएं। किसी को मतदान करने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
मतदाता पर्ची के साथ इन 12 में से एक पहचान पत्र जरूरी
-आधार कार्ड
-मनरेगा जॉब कार्ड
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
-बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
-श्रम मंत्रालय की योजना का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
-एनपीआर के तहत आरजीआई से स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
-फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केन्द्र व राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
-सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य को जारी सरकारी पहचान पत्र
-यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी)
अपनी कार से करने जा सकेंगे मतदान
मतदाता अपनी कार से मतदान करने जा सकते है, लेकिन उनको अपनी कार मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रोकनी होगी। वहां से पैदल बूथ तक जाना होगा। कार के सभी कागजात साथ रखने होंगे। वाहनों को 200 मीटर दूर रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात होगा। वहीं, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन और वायरलेस सेट ले जाने पर रोक रहेगी। किसी को भी इसकी अनुमति नहीं होगी।
घर से निकलने से पहले मतदाता सूची देख लें अपना नाम
अफसरों ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के लिए निकलने से पहले वो मतदाता सूची में अपना नाम जरुर देख लें। ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in, https://voterportal.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम और बूथ की जानकारी ले सकते है। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप का भी प्रयोग कर सकते है।
गौतमबुद्ध नगर सीट पर चुनाव की तैयारियों पर एक नजर
-174 सेक्टर मजिस्ट्रेट: पांच विधानसभा को 174 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा में 120 सेक्टर शामिल है। जहां एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
-36 जोनल मजिस्ट्रेट: पांचों विधानसभा को 36 जोन में बांटा गया है। हर जोन पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा को 26 जोन में बांटा है।
-329 बूथों पर विशेष नजर: मतदान को लेकर 165 बूथों को क्रिटिकल और 164 बूथों को वनरेबल बनाया गया है। यहां पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।
-931 बूथों की वेबकास्टिंग: नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा के 931 बूथों की वेबकास्टिंग होगी। आयोग के साथ कलेक्ट्रेट में भी बूथों पर लाइव नजर रखी जाएगी।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या
विधानसभा---------------पुरुष---------------महिला---------------अन्य---------------कुल
नोएडा---------------437796---------------345064--------------- 12--------------- 782872
दादरी--------------- 397644--------------- 331773--------------- 64--------------- 729481
जेवर---------------200073--------------- 169742--------------- 09--------------- 369824
सिकंदराबाद---------------208906--------------- 190169--------------- 16--------------- 399091
खुर्जा---------------206376--------------- 187486--------------- 18--------------- 393880
योग ---------------1450795---------------1224234--------------- 119--------------- 2675148
गौतमबुद्ध नगर लोक सभा सीट के मतदान केंद्र और बूथ
विधानसभा मतदान---------------केंद्र---------------मतदान बूथ
नोएडा------------------------------200---------------747
दादरी ------------------------------240--------------- 707
जेवर------------------------------201------------------398
खुर्जा------------------------------234-----------------432
सिकंदराबाद----------------------223----------------433
कुल------------------------------1098----------------2717
गौतमबुद्ध नगर में मॉडल, यूथ, दिव्यांग व पिंक बूथों की स्थिति
विधानसभा------------------- पिंक बूथ------------------- मॉडल बूथ-------------------यूथ बूथ--------------- दिव्यांग बूथ
नोएडा---------------------------04---------------------------35------------------------------02------------------------02
दादरी---------------------------02------------------------------16-----------------------------02----------------------- 01
जेवर------------------------------01------------------------------01----------------------------01------------------------01
कुल------------------------------07------------------------------51------------------------------05------------------------04
नोएडा में यहां बने हैं मॉडल बूथ
-गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चौड़ा सादतपुर के 8 बूथ
-गांधी स्मारक जूनियर हाई स्कूल चौड़ा सादतपुर में 01 बूथ
-समर विले स्कूल, सेक्टर-22 नोएडा में 02 बूथ
-सिटी पब्लिक स्कूल नोएडा सेक्टर-51 के 7 बूथ
-विश्व भारती पब्लिक स्कूल सेक्टर 28 नोएडा के 5 बूथ
-आर्मी पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 नोएडा के 06 बूथ
-आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर सेक्टर-45 के 03 बूथ
-पाथवे स्कूल सेक्टर-100 नोएडा का एक बूथ
-रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल सरफाबाद के 02 बूथ
दादरी विधानसभा में यहां बने हैं मॉडल बूथ
-ग्रेनो वेस्ट की महागुन माइवुड्स सोसाइटी के क्लब हाउस के 03 बूथ
-ग्रेनो वेस्ट की एग्जोटिका ड्रीम विले सोसाइटी के क्लब हाउस के 02 बूथ
-ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी के क्लब हाउस के 02 बूथ
-ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के क्लब हाउस के 02 बूथ
-ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी के क्लब हाउस के 02 बूथ
-ग्रेनो वेस्ट की ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी के क्लब हाउस के 02 बूथ
-ग्रेनो की पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी के क्लब हाउस का एक बूथ
-जेपी अमन सोसाइटी के क्लब हाउस सेक्टर-151 का एक बूथ
-एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी सेक्टर-150 के क्लब हाउस का एक बूथ
जेवर विधानसभा में यहां बने हैं मॉडल बूथ
समसारा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर पाई-1 का एक बूथ।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के 15 प्रत्याशीप्रत्याशी
पार्टी------------------------------------------------चुनाव--------------------------------------------- चिन्ह
डॉ. महेश शर्मा--------------------------------------भाजपा----------------------------------------------कमल
डॉ. महेंद्र सिंह नागर---------------------------------सपा-----------------------------------------------साइकिल
राजेंद्र सिंह सोलंकी----------------------------------बसपा-----------------------------------------------------हाथी
किशोर सिंह------------------------------------------नेशनल पार्टी-----------------------------------------भाला फेंक
नारावेदश्वर------------------------------------------सुभाष पार्टी------------------------------------------अलमारी
नरेश नौटियाल--------------------------------------भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी------------------------ बैटरी टॉर्च
भीम प्रकाश जिज्ञासु---------------------------------वीरों के वीर इंडियन पार्टी-----------------------------हीरा
मनीष कुमार द्विवेदी-----------------------------------अखिल भारतीय परिवार पार्टी---------------------- केतली
रण सिंह डुडी------------------------------------------सुपर पावर इंडिया पार्टी------------------------------दूरबीन
राजीव मिश्रा--------------------------------------------जयहिंद नेशनल पार्टी----------------------------------बांसुरी
कुमारी शालू------------------------------------------लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी------------------------------त्रिभुज
महकार सिंह------------------------------------------निर्दलीय-------------------------------------------------बाल्टी
पराग कौशिक------------------------------------------निर्दलीय-----------------------------------------------सीटी
मौ मुमताज आलम -------------------------------------निर्दलीय---------------------------------------------कंप्यूटर
शिवम आशुतोष---------------------------------------निर्दलीय------------------------------------------गुब्बारे