फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gautam Buddha Nagar: 42 feet water lable dropped in eight years.

आठ साल में 42 फुट गिरा भूजल स्तर

Wed, 03 Dec 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 03 Dec 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
gautam Buddha Nagar: 42 feet water lable dropped in eight years.

गौतमबुद्धनगर समेत पूरे एनसीआर का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। आठ साल में 42 फुट तक गिरावट आई है। इसे रोकने के जल्द प्रयास नहीं किए गए तो चंद सालों में जलस्तर सैकड़ों फुट नीचे चला जाएगा।

विज्ञापन


शहर में जल संचरण के खास प्रयास नहीं किया जाना चिंता का विषय है। गौतमबुद्धनगर में गिरते जलस्तर की पुष्टि खुद केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूए) ने की है। इस संबंध में एनजीटी में रिपोर्ट सौंपी गई है जिसके मुताबिक, सेक्टर-62 में एक साल में जलस्तर करीब 12 फुट गिरा है जबकि 2006 से 2013 के बीच करीब 42 फुट गिरा है।
विज्ञापन


इसका प्रमुख कारण अवैध जल दोहन पर अंकुश नहीं लग पाना है। साथ ही, बड़े स्तर पर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण भी है। इन्हें बनाते समय कई बिल्डर अवैध तरीके से भूजल का दोहन करते हैं। तीन मंजिल तक बेसमेंट भी बनाए जाते हैं। खुदाई में निकलने वाले पानी को नहर-नालों में बहा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान        मई 2012     अगस्त 2013
सेक्टर-62      64          77
सेक्टर-72      60          70.3
सेक्टर-92      31          32.03
दनकौर        48          50.03
(आंकड़े फुट में हैं।)

जल स्तर गिरने का प्रमुख कारण
बिल्डर साइट पर भूजल का अवैध दोहन
रंगाई यूनिटों में भूजल इस्तेमाल करना
भारी संख्या में लगे बोर वैल
अनधिकृत वाटर पैकेजिंग यूनिट जो भूजल इस्तेमाल करती हैं
वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रयास न होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed