फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam Buddh Nagar police conducted a three-hours drive Operation Clean-7

ऑपरेशन क्लीन-7: गलत नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों पर शिकंजा, वाहन किए जब्त

Mon, 08 Jul 2019 09:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jul 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddh Nagar police conducted a three-hours drive Operation Clean-7
ऑपरेशन क्लीन-7 के तहत कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में वाहनों पर गलत नंबर प्लेट और शीशों पर काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ जिले भर में ऑपरेशन क्लीन-7 अभियान चलाया गया। वाहन चालकों ने नंबर की जगह गुर्जर, ब्राह्मण, जाट, चौधरी जैसे शब्द लिखे हुए थे। 

विज्ञापन


ऐसे वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ वाहनों को जब्त किया गया।  इनमें दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। नोएडा में सैकड़ों की संख्या में ऐसे दोपहिया और चार पहिया वाहन चल रहे हैं, जिन्होंने नंबर की जगह अपनी जाति और नंबरदार समेत अन्य कुछ नाम आदि लिखवा रखे हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण से रविवार देर शाम साढे़ 6 बजे से रात 10 बजे तक अभियान चलाने के निर्देश दिए।  पुलिस और यातायात पुलिस के अलावा परिवहन विभाग के अधिकारी भी इस मुहिम में शामिल रहे। लोग पुलिस, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को पत्र लिख कर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे, लेकिन लंबे समय से इस पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोग नंबर प्लेट की जगह खुलेआम गुर्जर, ब्राह्मण, नंबरदार, चौधरी आदि लिखकर घूम रहे थे। रात तक पुलिस ने वाहनों पर कार्रवाई की। इनमें कई जब्त किए गए हैं और कईयों का चालान किया गया है। 

जिले में ऑपरेशन क्लीन-7 के माध्यम से नियम के खिलाफ नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसका काफी असर हुआ है और काफी वाहनों पर कार्रवाई भी की गई है। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed