{"_id":"9a16c37cd2ddb6e61079887534abf112","slug":"gas-leak-four-critically-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने से चार की हालत गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ भीकम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को गैस लीक होने से एक घर में चार लोगों की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और अग्रसेन चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को एम्स अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम को किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि भीकम कॉलोनी के एक घर में गैस लीक की बदबू आ रही है। इस पर चौकी इंचार्ज रेनू शेखावत टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घर का दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घर का मुख्य द्वार तोड़कर अंदर बेहोशी की हालत में पडे़ चार लोगों को एम्स अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज रेनू शेखावत ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गैस लीक होन से घरवाले बेहोश हो गए थे। पीड़ितों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन