फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gargi College molestation case: High court seeks response from Center and CBI on plea of lawyer  

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामला : पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, अबतक 16 हिरासत में  

Tue, 18 Feb 2020 11:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 18 Feb 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gargi College molestation case: High court seeks response from Center and CBI on plea of lawyer  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

गार्गी कॉलेज के फेस्ट में छात्राओं से कथित बदसलूकी व छेड़छाड़ वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कॉलेज में अवैध रूप से  प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 16 हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। वारदात में शामिल होने की पुष्टि के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


वकील की याचिका पर हाईकोर्ट ने केन्द्र और सीबीआई से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में गत 6 फरवरी को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में छात्राओं से बाहरी लोगों द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले में दायर याचिका पर केंद्र सरकार और सीबीआई से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी 30 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की खंडपीठ ने वकील एमएल शर्मा की याचिका पर सरकार व जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया है। याचिका दायर कर एमएल शर्मा ने छात्राओं से छेड़छाड़ की जांच सीबीआई से करवाने का निर्देश देने के मांग की है। याचिका में वकील ने मांग की है कि घटना से जुड़ी कॉलेज परिसर की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित करवाया जाए ताकि आरोपी साक्ष्यों को ना मिटा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मांग की  कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पहले यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका हाईकोर्ट में दायर करने के लिए कहा था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने 12 फरवरी को 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने इन्हें जमानत दे दी थी। इन लोगों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।

पुलिस के मुताबिक ये सभी एनसीआर की सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के छात्र हैं। सीसीटीवी से पता चलता है कि ये सभी कॉलेज कॉलेज का गेट तोड़कर जबरन घुसे थे। पुलिस का कहना है कि 11 टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जो भी तकनीकी जानकारी व साक्ष्य उपलब्ध हैं, उन्हें देखा जा रहा है। पुलिस की टीम संदिग्धों की पहचान के लिए एनसीआर के अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही हैं।

गागी कॉलेज छेड़छाड़ मामला:

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने कॉलेज प्रशासन को सौंपी प्राथमिकी रिपोर्ट


गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले की जांच के लिए बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सोमवार को प्राथमिक रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी। मामले की जांच के लिए यह कमेटी कॉलेज प्रशासन ने बनाई थी। कमेटी ने कॉलेज के 100 से ज्यादा लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है। कमेटी ने कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और अस्थाई कर्मचारी से पूछताछ के बाद रिपोर्ट तैयार की है।


डीयू सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच रिपोर्ट में फेस्ट के दौरान कॉलेज सुरक्षा में चूक की बात सामने आई है। हालांकि यह फाइनल रिपोर्ट नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज की छात्राओं ने प्राथमिक रिपोर्ट को आधार मानते हुए कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा में चूक हुई है तो फेस्ट से संबंधित शिक्षकों को पद से हटाया जाए क्योंकि उन्हीं की निगरानी में फेस्ट का आयोजन किया जा रहा था। छात्राओं ने कॉलेज में नई आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) बनाने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed