फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gargi College: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, एचआरडी मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 Feb 2020 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Feb 2020 04:41 PM IST
खास बातें

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के फेस्टिवल में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला काफी आगे बढ़ गया है और संसद में भी यह मामला उठा। यह मुद्दा सांसद गौरव गोगोई ने उठाया, जिस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया है कि कॉलेज में बाहरी लोग घुसे। दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने इसका संज्ञान लेते हुए कॉलेज का दौरा किया। वहीं सोमवार सुबह से ही कॉलेज की छात्राएं कॉलेज प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी सुरक्षा पर जवाब चाहती हैं। साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी कॉलेज पहुंचीं। पुलिस ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस की एक टीम जांच के लिए कॉलेज भी पहुंची है। पढ़ें दिनभर का हर अपडेट...

विज्ञापन
Gargi College Fest Molestation 2020 News: students protest in college NCW take cognizance
gargi college - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

04:02 PM, 10-Feb-2020

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गार्गी कॉलेज से मांगा जवाब

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गार्गी कॉलेज मामले मे रिपोर्ट मांगी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि मामले की जांच हो रही है।
03:07 PM, 10-Feb-2020

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में सोमवार दोपहर को कॉलेज प्रबंधन द्वारा शिकायत की गई, जिसके तहत आईपीसी की धारा 452/354/509/34 के तहत हौज खास थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
02:13 PM, 10-Feb-2020

केजरीवाल ने किया ट्वीट

गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।
02:00 PM, 10-Feb-2020
गार्गी कॉलेज में जुबिन नौटियाल के शो के दौरान छात्राओं से अभद्रता की गई थी जिसके बाद ऐसा विवाद हुआ कि संसद तक पहुंचा है। अब खुद जुबिन ने छात्राओं को मैसेज कर उनके साथ होने की बात कही है। उन्होंने मैसेज किया है कि मैं और मेरी टीम जल्द कुछ योजना बनाएंगे। ऐसे लोग पुरुष नहीं हो सकते।
01:56 PM, 10-Feb-2020

छात्राओं ने की कॉलेज से जैमर और प्रिंसिपल को हटाने की मांग

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कॉलेज से प्रिंसिपल और जैमर को हटाने की मांग की है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी के दिन जब कॉलेज में फेस्ट चल रहा था तब कॉलेज के गेट तोड़े गए। साथ ही जब जुबिन नौटियाल का शो चल रहा था तब लड़कियों पर अंडे भी फेंके गए। छात्राओं का कहना है कि अगर प्रिंसिपल को नहीं हटाया गया तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
01:55 PM, 10-Feb-2020

दिल्ली महिला आयोग ने प्रिंसिपल और दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल गार्गी कॉलेज पहुंचीं और छात्राओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस और प्रिंसिपल को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 10-Feb-2020

जैमर लगे होने के कारण मैसेज नहीं कर पाईं छात्राएं

इधर, जैमर लगे होने के कारण उनके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आया और वे एसएमएस और व्हाट्स ऐप नहीं कर पाईं। छात्रा ने ट्वीट में कहा कि कॉलेज के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में असफल रहे। हम अपने ही कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं कर पाईं। कॉलेज प्रशासन घटना की जिम्मेदारी ले। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम डीयू के अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले लड़कों के लिए भी खुला था। प्रशासन की ओर से मामले को लेकर चुप्पी साधी गई है हालांकि प्रशासन को किसी छात्रा ने शिकायत भी नहीं दी है। छात्राओं का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों से कहा गया कि वह शरारती पुरुषों को परिसर से बाहर निकालें। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके क्योंकि भीड़ के कारण वह पता नहीं लगा पाए कि कौन हंगामा कर रहा है।
11:04 AM, 10-Feb-2020

पीड़िता ने बताई आपबीती

छात्रा का कहना है कि 6 फरवरी को फेस्ट के अंतिम दिन कुछ हुड़दंगी दीवार फांदकर कॉलेज परिसर के अंदर आ गए। इनमें कुछ अधेड़ भी थे। फेस्ट में रात को गायक जुबिन नौटियाल का शो था। इसके लिए छात्राओं को सीमित पास ही बांटे गए थे। छात्रा का कहना है कि कॉलेज परिसर में घुसने वाले हुड़दंगियों में से कई नशे में थे। इन लोगों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। कुछ ने मेट्रो स्टेशन तक उनका पीछा भी किया। इतनी भीड़ होने के कारण कई छात्राओं को घुटन भी होने लगी।
10:39 AM, 10-Feb-2020

Gargi College: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, एचआरडी मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के फेस्टिवल में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला काफी आगे बढ़ गया है और संसद में भी यह मामला उठा है। यह मुद्दा सांसद गौरव गोगोई ने उठाया, जिस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया है कि कॉलेज में बाहरी लोग घुसे।

दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने इसका संज्ञान लेते हुए कॉलेज का दौरा किया। वहीं सोमवार सुबह से ही कॉलेज की छात्राएं कॉलेज प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी सुरक्षा पर जवाब चाहती हैं। साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी कॉलेज पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर मामले की आपबीती बताने के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेने से खफा छात्राएं सोमवार को कॉलेज में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के मूड में हैं।

बताया जा रहा है कि किसी भी छात्रा ने अब तक कोई शिकायत नहीं दी है। लेकिन इस पूरी घटना से छात्राएं काफी गुस्से व सकते में हैं। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस की एक टीम जांच के लिए कॉलेज भी पहुंची है। कॉलेज प्रशासन ने भी चुप्पी साध रखी है।
 
 

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में बीते 6 फ़रवरी की रात को वार्षिक फेस्ट में हुड़दंगियों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। कॉलेज की एक छात्रा ने उस रात हुई पूरी वारदात को शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह ट्वीट बाद में वायरल हो गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed