{"_id":"820faccb3a0a7128e26b240faf46a423","slug":"garbage-sreader-will-get-flowers-in-delhi-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फैलाने वालों को दिए जाएंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फैलाने वालों को दिए जाएंगे फूल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Sep 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर शुरू होने वाले स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर एनडीएमसी हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
रविवार को एनडीएमसी ने सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कनॉट प्लेस में राहगिरी कार्यक्रम में एक रैली का आयोजन किया।
इसके तहत स्कूली बच्चों और सुरक्षा गार्डों ने कूड़ा फैलाने वालों को फूल दिया। रैली को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने एनडीएमसी को राहगिरी कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने ऐलान किया वह अब लगभग प्रत्येक रविवार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन