फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   garbage collection and disposal Challenges for gurugram Municipal Corporation

गुरुग्राम में खड़ा है ‘कूड़े के परमाणु बम’ का पहाड़, नगर निगम के लिए चुनौती

Sat, 17 Mar 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
garbage collection and disposal Challenges for gurugram Municipal Corporation

दिल्ली की तरह गुरुग्राम भी कूड़े के परमाणु बम पर बैठा हुआ है। कचरा निस्तारण के माकूल बंदोबस्त नहीं होने के कारण गुरुग्राम में कूड़े का ढेर लगता जा रहा है। बंधवाड़ी में अब कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिसका निस्तारण करना गुरुग्राम प्रशासन व नगर निगम के लिए चुनौती बन चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन के उदासीन रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि पूरी दिल्ली कूड़े के परमाणु बम पर बैठी है। कूड़ा प्रबंधन को लेकर गुरुग्राम में भी हालात खस्ता हैं। यहां भी कचरे के पहाड़ फटने जैसे हालात हैं। गुरुग्राम के बंधवाड़ी गांव स्थित कचरा प्लांट बंद हुए तीन वर्ष से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां कूड़ा फेंका जाता है। इसका निस्तारण नहीं होने के कारण कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


अब भी यहां रोजाना करीब 1600 टन कूड़ा गुरुग्राम व फरीदाबाद से आता है। रोजाना बढ़ रहे कूड़े के पहाड़ों से नजदीकी गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जबकि बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में इस समय करीब 25 लाख टन पुराना कचरा पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

garbage collection and disposal Challenges for gurugram Municipal Corporation

बता दें कि कचरे के निस्तारण के लिए सरकार ने इको ग्रीन कंपनी को वर्ष 2017 से ठेका दिया हुआ है, लेकिन कंपनी ने अभी तक कूड़े के निस्तारण का काम शुरू नहीं किया है। प्लांट में रोजाना गुरुग्राम से 850 टन कचरा लाया जा रहा है। वहीं फरीदाबाद से 750 टन कचरा प्लांट में लाया जा रहा है।

अंकित अग्रवाल, सीईओ, इको ग्रीन कंपनी, गुरुग्राम ने बताया कि, कचरा निस्तारण करने में करीब डेढ़ से दो वर्ष का समय लग जाएगा लेकिन कचरे को ज्यादा ऊपर नहीं किया जा रहा है। मशीनों से कचरे को सही तरीके से लगाया जाता है। कचरे के ढेर में गैस नहीं बने इसके लिए कचरे के ढेर के बीच में आसमान की ओर से पाइप लगाया गया है, जिस कारण कचरे में किसी प्रकार की गैस नहीं बनती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed