फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Tillu Tajpuriya killed In Tihar jail after he was attacked by rival gang members

Tillu Tajpuriya: पहले काटी ग्रिल...फिर फर्स्ट फ्लोर से कूदे, रॉड और सुए से हमला...तिहाड़ में गैंगस्टर की हत्या

Tue, 02 May 2023 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 May 2023 01:32 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर दिया। उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Gangster Tillu Tajpuriya killed In Tihar jail after he was attacked by rival gang members
Tillu Tajpuriya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का मामला सामने आया है। उस पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया था। उसे अस्पताल भी ले जाया गया था।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में रॉड से हमला कर मार डाला। जेल अधिकारी टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर भी पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 
विरोधी गैंग के चार सदस्यों ने किया हमला
तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया (33) बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



टिल्लू ताजपुरिया पर ऐसे किया हमला
जेल सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया ग्राउंड फ्लोर पर जेल नंबर-9 में बंद था। गोगी गैंग के योगेश टुंडा और दूसरे सदस्य सुबह सवा छह बजे अपने वार्ड की लोहे की ग्रिल काटकर बाहर आए। इसके बाद बेडशीट का उपयोग कर ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए। टिल्लू को यहां हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा था। हमलावर टिल्लू के वार्ड में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुस गए। गोगी गैंग के सदस्यों ने लोहे के नुकीले हथियारों से टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया था। जेल प्रशासन घायल टिल्लू को अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल रोहित का उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


जितेंद्र गोगी की हत्या में सामने आया था नाम
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 में बदमाशों ने दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में जितेंद्र उर्फ गोगी के घुसते ही हमलावरों ने गोलियां बरसाई थी। पहली गोली उसकी पीठ पर मारी गई। गोली लगते ही उसने पीछे घूमकर हमलावरों की तरफ देखा तो फिर उसके सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं।

 

गोलीबारी होते ही कोर्ट रूम में भगदड़ मच गई थी। जज व कर्मचारियों ने अपने कमरे में जाकर जान बचाई। वहां मौजूद अन्य वकील अहलमद के कमरे में घुस गए। गोली चलते ही गोगी के साथ अंदर गए कमांडो ने हमलावरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें ढेर कर दिया। ये बदमाश टिल्लू गैंग के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed