{"_id":"5d582ce68ebc3e8970068325","slug":"gangster-kaushal-arrested-in-dubai-allegation-of-murder-of-congress-spokesperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर कौशल दुबई में गिरफ्तार, हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या में है मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर कौशल दुबई में गिरफ्तार, हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या में है मुख्य आरोपी
Sat, 17 Aug 2019 10:06 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर कौशल
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता गैंगस्टर कौशल को हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुबई से गिरफ्तार किया है। कौशल पर हरियाणा पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। अगले तीन से चार दिन में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कर उसे वापस हिंदुस्तान लाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- 'हैलो... मेरी पत्नी फिदायीन है, वह दिल्ली हवाई अड्डे पर विस्फोट करने जा रही है'
विज्ञापन
विकास हत्याकांड में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल पलवल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कौशल के पकड़े जाने की पुष्टि की है। कौशल की तलाश में हरियाणा पुलिस दुबई पहले भी कई बार जा चुकी थी।
विज्ञापन
गैंगस्टर कौशल ने 27 जून को अपने गुर्गों से कांग्रेस नेता विकास चौधरी की सेक्टर-9 मार्केट में दिनदहाड़े हत्या करवा दी थी। राजनीतिक हत्या होने के कारण सरकार और पुलिस की इस मामले में काफी किरकिरी हुई थी। गुरुग्राम में कई हत्याओं में शामिल कौशल करीब दो साल पहले ही फर्जी दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़ गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कौशल यहां से पहले थाईलैंड और फिर वहां से दुबई चला गया था। फिलहाल वो दुबई में बैठकर ही अपना गैंग चला रहा था। विकास हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए कौशल को पकड़ने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया था, जिसमें पलवल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, फरीदाबाद के एसीपी क्राइम अनिल कुमार, गुरुग्राम क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान व रेवाड़ी से इंस्पेक्टर आनंद यादव को शामिल किया गया था।
एसआईटी के गठन के बाद से पुलिस कौशल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी। इस दौरान दो-तीन बाद पुलिस टीम कौशल के ठिकानों की जानकारी लेने के लिए दुबई भी गई थी। पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया था। कौशल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस भी सक्रिय थी। ऐसे में हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे दुबई में धर दबोचा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अगले तीन से चार दिन में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसे भारत ले आएंगे। पलवल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कौशल के दुबई में पकड़े जाने की पुष्टि की है।