फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Goldie Brar threatened UP businessman over phone call

Delhi: 'जान है तो जहान है'...यूपी के कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, मांगे दो करोड़ रुपये

Sun, 08 Oct 2023 05:15 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Oct 2023 05:15 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी को फोन पर दो करोड़ रुपये वसूली की धमकी मिली है। पीड़ित का कहना है कि फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया है। पुलिस कारोबारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Gangster Goldie Brar threatened UP businessman over phone call
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एक व्यवसायी को कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से जबरन वसूली का कॉल आया। अधिकारियों ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने व्यवसायी के शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और देश के विभिन्न राज्यों द्वारा फरार अपराधी है। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी फरार है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता को 10 सितंबर को शाम 6 बजे व्हाट्सएप पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से पहली कॉल आई, जिसकी एक कॉपी पीटीआई के पास है। एफआईआर में कहा गया है कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बराड़ बताया। एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने पहले सोचा कि यह एक फर्जी कॉल है, लेकिन उसे 12 सितंबर को उसी नंबर से फिर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उसे फिर से धमकी दी। जो दूसरी कॉल की गई थी, उसमें पश्चिमी यूपी स्थित व्यवसायी को दो करोड़ रुपये देने के लिए कहा गया था। व्यवसायी को एक वॉयस मैसेज भी मिला, जिसमें व्यक्ति ने गोल्डी बरार होने का दावा किया था।
विज्ञापन


वॉयस मैसेज में भेजने वाले ने खुद को बराड़ बताया और कहा कि 'जान है तो जहान है, वधिया काम करते रहो...मेरी वॉयस चेक करवा लो (जान है तो सब कुछ है।) अच्छा काम कर रहा हूं। अगर आप मेरी आवाज की जांच कराना चाहते हैं तो करा लीजिए।' हालांकि पीड़ित की तहरीर के आधार पर  उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed