{"_id":"5bae7a33867a55019f2c96b7","slug":"gangster-act-will-take-over-the-directors-of-earth-iconic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्थ आइकॉनिक के डायरेक्टरों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, लगा है ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थ आइकॉनिक के डायरेक्टरों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, लगा है ठगी का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
फ्लैट व दुकान के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में अर्थ आइकॉनिक लिमिटेड के डायरेक्टरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। इस बारे में एसएसपी ने कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक को गैंग चार्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। गैंग चार्ट बनने के बाद अगले सप्ताह इसकी संस्तुति के लिए डीएम को भेजा जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस के अनुसार, अर्थ के डायरेक्टरों अवधेश गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता, विकास गुप्ता के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज है। इन पर आरोप है कि अर्थ आइकॉनिक लिमिटेड के नाम पर इन लोगों ने लगभग 1027 लोगों से 168 करोड़ रुपये की ठगी है।

Trending Videos
आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा में फ्लैट व दुकान देने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने पत्नियों व रिश्तेदारों के नाम पर कई मुखौटा कंपनियां बनाई हैं जिनमें अर्थ आइकॉनिक का पैसा ट्रांसफर किया गया है यानी जानबूझकर आम लोगों से फ्लैट के नाम पर पैसे लिए गए और आपराधिक षड्यंत्र के तहत ये पैसे मुखौटा कंपनियों को ट्रांसफर किए गए हैं।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि अर्थ आईकॉनिक बिल्डर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पुलिस की तरफ से दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अन्य बिल्डरों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो जनता का पैसा लूट कर भाग गए हैं।