{"_id":"5ca01bdcbdec221431497326","slug":"gangster-act-on-nine-accused-in-bulandshahr-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा: गोकशी के नौ आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, स्याना इंस्पेक्टर समेत दो की गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा: गोकशी के नौ आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, स्याना इंस्पेक्टर समेत दो की गई थी जान
Sun, 31 Mar 2019 07:16 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के स्याना के महाब गांव में तीन दिसंबर, 2018 को हुई गोक शी के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इस गोकशी की घटना के विरोध में चिंगरावठी चौकी पर बवाल हुआ था।
जिसमें स्याना इंस्पेक्टर और एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोकशी के आठ आरोपी इस समय जेल में हैं, जबकि एक आरोपी जमानत पर बाहर है।
महाब गांव में तीन दिसंबर को गोवंश के अवशेष मिले थे। विरोध में बवाल हुआ था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी तक में आग लगा दी थी। बवाल के दौरान गोली लगने से इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और चिंगरावठी गांव के सुमित की मौत हो गई थी।
मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके बाद आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने आरोपी गुलफाम, अजहर, हारुल, यूनुस, अरविंद, रहीस, काला कुरैसी, नदीम और महबूब को गैगेस्टर एक्ट की धारा में निरुद्ध किया है।

स्याना थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गैंगस्टर लगाने के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी, जिसकी संस्तुति मिल गई है। नौ आरोपियों में एक आरोपी अरविंद इस समय जमानत पर रिहा है।