इंटरव्यू के लिए गुड़गांव बुलाई विधवा और मिलकर की दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में रेवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों पर विधवा को नौकरी दिलाने के नाम सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। 15 दिन पहले हुई घटना की जानकारी के बाद मानेसर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।
बिलासपुर के पास की रहने वाली 35 वर्षीय विधवा ने मानेसर थाना पुलिस को बताया कि वह अटेली क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों के संपर्क में थी। जिन्होंने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
तीनों युवक उसे साक्षात्कार कराने के लिए गुड़गांव तक चलने की बात कह कर बस अड्डे के पास स्थित सनराईज होटल ले गए।
तीनो ने बनाया हवस का शिकार
जहां पर उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आपस में एक दूसरे के नाम नसीब, फौजी व मोटू ले रहे थे।
मानेसर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मोबाइल संख्या के आधार पर उनका डिटेल निकलवाया है। थाना प्रभारी मानेसर का कहना है कि दोषियों चो चिह्नित कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।