फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape with minor in sohna one arrested

सोहना में नाबालिग से गैंगरेप : महिला दलाल गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 05:37 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
gangrape with minor in sohna one arrested

फिरोजपुर झिरका की रहने वाली एक नाबालिग के साथ सोहना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सोहना थाना पुलिस ने नाबालिग के बयान पर अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के साथ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दलाल महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की का कहना है कि रिश्तेदार जरीना ने जोकि रिश्ते में उसकी नानी लगती है उसे काम धंधा दिलाने के नाम पर तावड़ू के खोरी गांव के रहने वाले जाकिर के साथ भेजा था। जाकिर कबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन


वह उसे बहला-फुसलाकर सोहना पहाड़ी के पास ले गया। जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिल कर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के बाद रेप का केस दर्ज

gangrape with minor in sohna one arrested

घटना 27 फरवरी की है। वापस आने के बाद उसने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वाले उसे बुधवार को लेकर सोहना थाने पहुंचे।

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित लड़की का मेडिकल कराने के बाद बुधवार को उसका बयान अदालत में दर्ज कराया। रिश्तेदार जरीना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी जाकिर व उसके दोस्त की तलाश में तावड़ू में छापेमारी की, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे। सोहना थाना पुलिस ने नाबालिग के बयान पर अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के साथ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed