ऑटो रूकवाकर कार में खींच ली महिला और फिर दिल्ली में गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में ऑटो सवार महिला को कुछ युवकों ने अगवा करने के बाद दक्षिणपुरी ले जाकर साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
ऑटो चालक ने आधा अधूरा नंबर नोट कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
गंभीर हालत में मिली महिला
देर रात पुलिस ने नंबर के आधार कार की तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब चार बजे दक्षिणपुरी में पुष्पा भवन के पास सपना गंभीर हालत में मिली। उसने बताया कि चार लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तड़के दक्षिणपुरी के एक मकान में छापा मारकर रोहित रावत (24), दीपक (30), आकाश (24) और अमन (25) को दबोच लिया।
छानबीन में पता चला कि रोहित की कार में दीपक, आकाश व काकू ने सपना को अगवा किया था। कार रोहित चला रहा था। दक्षिणपुरी में उन्हें दो युवक अमन व सुंदर मिले। सपना को अमन के फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया।
पीड़ित महिला है तलाकशुदा
पुलिस का कहना है कि रोहित सपना को अगवा करने में शामिल था, उसने सपना के साथ रेप नहीं किया। सुंदर व काकू की तलाश की जा रही है। बता दें कि पीड़ित सपना तलाकशुदा है और दो बच्चों के साथ उत्तम नगर में रहती है।
वह शादी समारोह में मुख्य द्वार में खड़ी होकर मेहमानों के स्वागत करने का काम करती है। लाख प्रयासों के बाद भी राजधानी में महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
राजधानी में शनिवार देर रात अलग-अलग गैंगरेप की दो वारदातों ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। ज्योति नगर मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।