{"_id":"63da4a04667186237f5a9316","slug":"gang-war-in-nizamuddin-miscreants-opened-fire-on-each-other-two-innocent-people-got-shot-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन में गैंगवार: बदमाशों ने एक-दूसरे पर की फायरिंग, दो बेगुनाहों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन में गैंगवार: बदमाशों ने एक-दूसरे पर की फायरिंग, दो बेगुनाहों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 01 Feb 2023 06:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 01 Feb 2023 06:29 PM IST
सार
बदमाशों ने निखिल नाम के एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं। गोली निखिल की बजाय वहां मौजूद दो बेगुनाह लोगों को लगी है। दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों में से एक निजामुद्दीन का भोगल बुधवार को गैंगवार के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बदमाशों की फायरिंग में वहां मौजूद दो बेगुनाह लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। साथ ही केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक, थाना हजरत निजामुद्दीन में बुधवार दोपहर 1:40 बजे फायरिंग की घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति निखिल(24 वर्ष) पुत्र महेंद्र निवासी पंत नगर उम्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने बताया कि दो लड़कों ने उस पर फायरिंग कर दी। उनका निशाना चूक गया और पास में खड़े नीरज (24 वर्ष) पुत्र जगदीश निवासी चर्च रोड, भोगल और मोहम्मद गुलजार पुत्र रहमान निवासी भोगल उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जिस निखिल पर गोलियां चलाईं वह एक मामले में हत्यारोपी है। फायरिंग में गोली निखिल की बजाय वहां मौजूद दो लोगों को लग गई।