फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang stealing cars from Delhi and selling them in Manipur after changing registration numbers exposed

Delhi NCR News: दिल्ली से कारें चुराकर मणिपुर में रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर बेचने वाला गैंग बेनकाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
-दुबई तक फैला है लग्जरी कार चोरी गैंग, आरोपी कई मामलों में घोषित अपराधी व भगोड़ा है करार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महंगे वाहन को चुराने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मणिपुर के थोबल में इस गैंग के मुख्य सरगना जुम्मा खान को गिरफ्तार किया। यह गिरोह उत्तर-पूर्वी राज्यों और दुबई तक फैला था। आरोपी पहले से कई मामलों में भगोड़ा और घोषित अपराधी भी है। वह उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के आरटीओ में फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाता है और वाहनों को खरीदारों को मुनाफे पर बेच देता है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद ली। पूछताछ में आरोपी जुम्मा खान ने कबूल किया कि वह अब तक एक हजार से ज्यादा चोरी के वाहनों को बेंच चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर से चोरी हुई हाई-एंड कारों को फर्जी कागजात के जरिये उत्तर-पूर्व और सीमावर्ती इलाकों में बेचता था। यह गैंग चोरी की गई एक लग्जरी कार को मात्र पांच से छह लाख रुपये में आगे बेच देता था। इस पूरे नेटवर्क को सरिक उर्फ साटा और उसका भतीजा आमिर पाशा चला रहे थे, जबकि आमिर दुबई से ऑपरेशन संभाल रहा था।
विज्ञापन

हर 14 मिनट में चोरी हो रहा एक वाहन

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर वाहन चोरी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। देशभर में होने वाली कुल वाहन चोरी की 56 प्रतिशत से ज्यादा घटनाएं इसी इलाके में होती हैं। राजधानी में औसतन हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी हो रहा है। अब तक दिल्ली से चोरी की गई 25 से ज्यादा महंगी गाड़ियों की बरामदगी हो चुकी है। इसके साथ ही फर्जी नंबर प्लेट, नकली आरसी और डुप्लीकेट रिमोट भी जब्त हुए हैं। 19 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं और कई मामलों में मकोका जैसी सख्त धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed