नौकरी के झांसे पर 42 वर्षीय को बंधक बनाकर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने दो एमसीडी कर्मियों पर नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गत शुक्रवार की दोपहर राजौरी गार्डन थाना इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने सौ नंबर पर फोन पर दो एमसीडी कर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। पीसीआर से जानकारी मिलने के बाद राजौरी गार्डन थाने की पुलिस पीड़ित महिला के घर पहुंची और उसे थाने ले गई।
महिला ने पुलिस लिखित शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात निगम में काम करने वाले एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से हुई। आरोपी ने उसे निगम में नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर करोलबाग ले गया। जहां आरोपी ने पीड़ित के साथ रेप किया।
...तब जाकर पुलिस को जानकारी दे पाई महिला
कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर से नौकरी का झांसा देकर उसे एक शख्स से मिलवाया। आरोपी ने उसे निगम का अधिकारी बताया। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने अकसर उसे नौकरी दिलवाने का बहाना बनाकर उसे बुलाया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
जब उसे लगा कि दोनों उसके साथ ठगी कर रहे हैं तो उसने स्वयं सेवी संस्था की मदद लेकर पीसीआर को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।