{"_id":"584246554f1c1b3413de5dc3","slug":"gang-rape-of-american-woman-in-delhi-five-star-hotel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच सितारा होटल में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, ई-मेल से दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितारा होटल में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, ई-मेल से दी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली इलाके के एक पांच सितारा होटल में अमेरिकी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने ई-मेल के जरिये दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी दी और मामला दर्ज कर जांच की मांग की।
विज्ञापन
महिला ने टूरिस्ट गाइड समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए तफ्तीश की बात कही है। अमेरिका में रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि वह इस वर्ष मार्च में भारत घूमने के लिए आई थी।
विज्ञापन
ई दिल्ली इलाके में पांच सितारा होटल में ठहरी। भारत भ्रमण के लिए उसने एक टूरिस्ट गाइड से संपर्क किया था। पीड़िता का आरोप है कि गाइड एक दिन होटल में चार दोस्तों के साथ आया और उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता वापस अमेरिका चली गई। एक एनजीओ व वकील के जरिये पीड़िता ने ई-मेल के जरिये दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने सीधे तौर पर शिकायत नहीं की है। पुलिस शिकायत के मद्देनजर जांच में जुट गई है। पीड़िता से संपर्क कर जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने सीधे तौर पर शिकायत नहीं की है। पुलिस शिकायत के मद्देनजर जांच में जुट गई है। पीड़िता से संपर्क कर जानकारी हासिल की जा रही है।