गैंगरेप आरोपियों को पांच जूते मारने की सजा दे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में एक और छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। हैरत की बात यह है कि गांव के कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को बदनामी का डर दिखा कर पुलिस से भी शिकायत नहीं करने दी।
शाम को गांव में पंचायत कर आरोपियों से माफी मंगवाई गई और पांच-पांच जूते मारकर छोड़ दिया गया। जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस खामोश बैठी हुई है।
छात्रा अपनी सहेली के साथ मंगलवार सुबह कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक कैंटर चालक ने कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए दोनों को लिफ्ट दे दी।
बेहोशी की हालत में मिली थी छात्रा
कैंटर में दो अन्य युवक भी सवार थे। कॉलेज के पास पहुंचने पर उसकी सहेली को उतार दिया। यह कहते हुए कि छात्रा (पीड़िता) अभी आ जाएगी, उसका बैग भी सहेली को ही दे दिया।
आरोप है कि तीनों उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर, एक घंटा इंतजार करने के बाद जब छात्रा कॉलेज नहीं पहुंची तो उसकी सहेली ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी।
दो घंटे बाद छात्रा बेहोशी की हालत में गांव के बाहर तालाब के पास पड़ी हुई मिली।