फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang operating fake shopping website in delhi

फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के जरिए करते थे ठगी, पुलिस ने कर दिया खुलासा

Sat, 30 Jun 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Gang operating fake shopping website in delhi
demo pic

मौरिस नगर थाना पुलिस ने फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी नोएडा में कॉल सेंटर खोल रखा था और महंगे लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान पर चालीस फीसदी डिस्काउंट का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। 

विज्ञापन


आरोपी पेटीएम के माध्यम से पैसे को अपने अकाउंट में डलवा लेते थे। गैंग का सरगना बीटेक इंजीनियर है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी अभिजीत सक्सेना, शिवानी तिवारी और उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रशांत चौहान के रूप में हुई है। अभिजीत गैंग का सरगना है। कमला नगर निवासी एनएस नेगी को पिछले साल अक्तूबर माह में कॉल सेंटर से फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को ऑनलाइन वेबसाइट का कर्मचारी बताया। उसने एनएस नेगी से कहा कि वह उसके वेबसाइट के जरिए महंगे लैपटॉप, आईफोन, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 40 फीसदी डिस्काउंट पर ले सकते हैं। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने एक लैपटॉप और मोबाइल का ऑर्डर दे दिया। आरोपियों ने पेटीएम के जरिए उनसे रुपये ले लिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gang operating fake shopping website in delhi
demo pic

काफी दिनों तक जब सामान नहीं आया तो पीड़ित ने मौरिस नगर थाने में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों के किए गये फोन नंबर की जांच शुरू की। पुलिस ने उस नंबर पर आये फोटो को फेसबुक में सर्च किया और फिर नोएडा में दबिश देकर अभिजीत व प्रशांत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर शिवानी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नामी शॉपिंग साइट्स से मिलते जुलते एक वेबसाइट तैयार करवायी। उसपर ब्रांडेड सामान का फोटो डालकर 40 से 50 फीसदी डिस्काउंट दिया। उसके बाद नोएडा में कॉल सेंटर खोलकर लोगों से संपर्क करना शुरू किया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 20 से अधिक ठगी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने अब तक 20 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। पुलिस गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed