{"_id":"2b1e5a0fb929e965405055309bca37df","slug":"gang-of-pickpockets-busted-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में चार साल से वारदातों को अंजाम देने वाला जेबकतरों का एक गिरोह पकड़ा गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आधा दर्जन जेबकतरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्लेड, चाकू और देशी तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में जेबकतरों ने कई वारदातें कुबूल की हैं।
सेक्टर-39 पुलिस को सूचना मिली कि जेबकतरों का एक गिरोह दादरी रोड पर दिखाई पड़ा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जेबकतरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकी पहचान राजेश निवासी बुलंदशहर, कालू निवासी अशोक नगर दिल्ली, शिव कुमार निवासी गाजियाबाद, सूरज गाजियाबाद, जीत लाल निवासी दिल्ली और संजय निवासी इलाहाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रोजाना लूटपाट की वारदातें करते थे। यह गैंग पिछले चार वर्षों से एनसीआर में वारदातों को अंजाम देता रहा है।