दिल्ली में नाबालिग से दरिंदगी: मित्र निकला मॉन्स्टर, दोस्त से मिलने गई; दरिंदे ने दो साथियों संग किया दुष्कर्म
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित लड़की (15) 17 फरवरी को अपने दोस्त से मिलने गई थी। वहां पर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पर उसके दोस्त के दो साथी और मौजूद थे। तीनों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कापसहेड़ा थाना इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित के परिवार वालों की ओर से शिकायत की गई। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवाई गई।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनो नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस वारदात के बाद से किशोरी सदमे में है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि छानबीन के बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल तीनो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे आगे की पूछताछ अभी की जा रही है।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित लड़की (15) 17 फरवरी को अपने दोस्त से मिलने गई थी। वहां पर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पर उसके दोस्त के दो साथी और मौजूद थे। तीनों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने 18 फरवरी को मामले की शिकायत कापसहेड़ा थाना में की। इस मामले में तीनो आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लड़की की मां पेशे से टेलर है वह किसी तरह काम करके अपना परिवार का गुजारा कर रही है।