फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang misbehave with Uzbek girl in Kishangarh

किशनगढ़ में उज्बेकिस्तान की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Sat, 22 Aug 2020 03:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
gang misbehave with Uzbek girl in Kishangarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना इलाके में उज्बेकिस्तान की युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी विदेशी युवती से तीन हजार अमेरिकी डॉलर भी लूटकर ले गए। युवती को किसी को शिकायत न करे इस उद्देश्य से आरोपी उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात ले गए। विदेशी युवती इस घटना से इस कदर सदमे में चली गई कि उसने कई दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती (28) इस साल की शुरूआत में भारत में आई थी। वह उज्बेकिस्तान की तीन युवतियों के साथ दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रहकर गारमेंट का व्यवसाय कर रही थी। 13 अगस्त को युवती घर में अकेली थी। तभी दो युवक युवती के घर में घुसे और धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवती के घर में रखे तीन हजार अमेरिकी डॉलर, रुपये व पासपोर्ट समेत अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए। आरोप है कि युवती के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद युवती सदमे में चली गई और वह घर में गुमसुम रहने लगी। 
विज्ञापन


युवती के साथ रहने वाले हमवतन युवतियों ने उससे जोर देकर पूछा तो पीड़ित युवती ने 19 अगस्त को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। युवती ने इस घटना की शिकायत 19 अगस्त को किशनगढ़ थाने में दी। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी साहिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टैक्सी चालक है और एक-दो बार युवती उसकी टैक्सी में कहीं गई थी, तभी उसने युवती के बारे में पता कर लिया था। दूसरे आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई। पुलिस बलजीत की तलाश कर रही है। बलजीत भी टैक्सी चालक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed