{"_id":"5d969b7c8ebc3e93c1260e1e","slug":"gang-kidnapping-businessmen-for-ransom-busted-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को अगवा कर फिरौती मांगने वाले गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को अगवा कर फिरौती मांगने वाले गैंग का पर्दाफाश
Fri, 04 Oct 2019 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में लोन एजेंट को अगवा कर परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में स्पेशल स्टाफ ने गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह, मेवात निवासी शमीम (24) के रूप में हुई है।
मेवात के पुन्हाना में आरोपी ने एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस के अनुसार आरोपी जस्ट डॉयल से कारोबारियों के नंबर लेकर उन्हें कारोबार के सिलसिले में मेवात बुलाते थे।
वहां पीड़ितों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से फिरौती की रकम मांगी जाती थी। उत्तरी जिला पुलिस आरोपी शमीम से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने तीन सितंबर को गुलाबी बाग इलाके से एक लोन कमीशन एजेंट को गुरुग्राम बुलाकर अगवा कर लिया गया था। आरोपियों ने परिवार से पीड़ित को छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
बातचीत होते-होते 50 हजार रुपये में सौदा हुआ। परिवार ने पीड़ित के खाते में पंद्रह हजार रुपये डाल दिए। रुपये डालते ही आरोपियों ने नूंह के एक एटीएम से रुपये निकाल लिए। बाद में आरोपियों ने पीड़ित को पकड़े जाने के डर से छोड़ दिया।
लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने मामले की छानबीन शुरू की। तकनीकी सर्विलांस व सीडीआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के जयपुर से मंगलवार को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी हारून, माजिद, सनीद और पंडित के साथ मिलकर मुंबई, आगरा, जयपुर, दिल्ली में वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने कुछ दिनों पूर्व शरद और राजन नामक दो कारोबारियों को लिफ्ट लगवाने के नाम पर अलवर, राजस्थान बुलाकर लूट लिया। आरोपी शमीम डिप्लोमा इंजीनियरिंग किए हुए है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।