फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang involved in cab booking and robbery busted, four arrested

Delhi NCR News: कैब बुक करने के बाद डकैती डालने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका साउथ थाना पुलिस ने की कार्रवाई, दो कारें, तीन मोबाइल फोन, पिस्टल, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद
विज्ञापन

-आरोपियों की गिरफ्तारी से पांच वारदातें सुलझीं, पूछताछ जारी
नंबर गेम ::: 10 मामले गैंग सरगना अल्लादीन के खिलाफ पहले से हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कैब बुक कराकर लूटपाट करने वाले गिरोह का द्वारका साउथ थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान गैंग सरगना अल्लादीन (21), जावेद (21), सोहिताब (20) और जुनैद (19) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से राजधानी में अलग-अलग जगह हुई डकैती की पांच वारदातें सुलझी हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारका सेक्टर-9 की कैब बुक कराते थे। बाद में सुनसान जगह पर पिस्टल दिखाकर कैब चालक को लूट लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गईं दो कारें, तीन मोबाइल फोन, पिस्टल, कारतूस, कार की चाबियां, आरसी और अन्य सामान बरामद किया है। अल्लादीन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन

पुलिस अल्लादीन व बाकी अन्यों से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अल्लादीन पहले भी 10 से अधिक वारदातों में शामिल रह चुका है। इनकी गिरफ्तारी से हाल में हुईं डकैती की पांच वारदातें सुलझी हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में डकैती की एक सूचना कैब चालक ने दी थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने सिग्नेचर ब्रिज से द्वारका सेक्टर-9 तक के लिए उसकी कैब बुक की। कैब रात करीब दो बजे जब द्वारका पहुंची तो अचानक एक अन्य अर्टिगा कार ने उनके आगे अपनी कार लगा दी।
इस बीच कार से उतरे युवक ने पीड़ित के सिर पर पिस्टल लगाकर उससे पर्स, मोबाइल फोन, कार की चाबी व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ एक युवती भी मौजूद थी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान करीब 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

इस बीच टीम को आरोपियों के छावला इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम को देखकर अर्टिगा सवार आरोपियों ने कार भगा दी। पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद सोहिताब और जुनैद को दबोच लिया। बाद में एक अन्य आरोपी जावेद को गोयला डेयरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में अल्लादीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed