फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang busted in name of getting jobs in Australia in ghaziabad six accused arrested

बेरोजगारों को ठगा: ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 06:41 PM IST
आकाश दुबे मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Feb 2023 06:41 PM IST
सार

गिरोह हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। यह गिरोह नोएडा, गुरुग्राम समेत दिल्ली एनसीआर में होटल व कमरा किराये पर लेकर सक्रिय था। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, पांच डाटाशीट, एक कार बरामद की है।

विज्ञापन
Gang busted in name of getting jobs in Australia in ghaziabad six accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सेल टीम ने ऑस्ट्रेलिया की नामी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने बुधवार को शालीमार गार्डन से गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह नोएडा, गुरुग्राम समेत दिल्ली एनसीआर में होटल व कमरा किराये पर लेकर कार्यालय बनाकर सक्रिय था। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, पांच डाटाशीट, एक कार बरामद की। गिरोह हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। जबकि गिरोह का एक कथित सरगना विनय निवासी बिहार फरार है।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि साइबर सेल टीम ने शालीमार गार्डन में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा था। आरोपी बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर शिकार बनाते थे। प्रोसेसिंग शुल्क और पंजीकरण शुल्क के नाम पर रकम ऐंठकर नंबर बंद कर देते थे। क्रासिंग रिपब्लिक और थाना साहिबाबाद में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। साइबर सेल व साहिबाबाद थाना पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। साइबर सेल प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि साइबर सेल टीम ने तकनीक व मुखबिर की सूचना पर शालीमार गार्डन में आरोपियों के पास पहुंची थी।

विज्ञापन

वोरले पारसन कंपनी के नाम पर फंसाया
आरोपियों ने पूछताछ में साइबर सेल पुलिस को बताया कि ऑस्ट्रेलिया की वोरले पारसर कंपनी में काम दिलाने के नाम पर लोगों को फंसाते थे। लोगों को सोशल मीडिया, फर्जी कॉलिंग व ईमेल पर जानकारी भेजकर ऑफर देते। लोगों से खुद को नौकरी डॉट के ह्यूमन रिसोर्स(एचआर) से होने का हवाला देते थे। संपर्क में आए बेरोजगार व नौकरीपेशा लोगों से रिज्यूम लेते थे। उसके बाद बकायदा साक्षात्कार भी करवाते थे। जॉब लेटर देकर पंजीकरण, मेडिकल, वीजा आदि के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि लेते थे। गिरोह करीब तीन साल में 100 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। 

14 बार में हड़पे थे 12.88 लाख रुपये
29 नवंबर को क्रासिंग रिपब्लिक थाने में स्थानीय निवासी नवीन वर्मा ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनके पास अजय दीक्षित, बालाजी ने ऑस्ट्रेलिया की वोरले पारसन कंपनी में नौकरी के दिलाने नाम पर 14 बार में 12.84 लाख रुपये फेडरल बैंक खाते में डलवाए थे। वहीं शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी बाल नारायण द्विवेदी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में जॉब के नाम पर राहुल शर्मा, केए बालाजी व राजीब दुबे नाम के व्यक्ति ने तीन बार में 3.12 लाख रुपये लिए। पैसे देने से मना करने पर तीनों ने फोन बंद कर लिया।

विज्ञापन

बीटेक व एमकॉम चलाते थे गिरोह
1. विनय नेगी-- मूल निवासी मेरठ व हाल पता खोड़ा, शिक्षा-बीटेक, उम्र-32 वर्ष
2. देवेश-- मूल निवासी आगरा व हाल पता लाल कुआं, शिक्षा-बीए, उम्र-36 वर्ष
3. अजय-- मूल निवासी दिल्ली दयालपुरी, शिक्षा- बीए, उम्र-25 वर्ष
4. कुलदीप त्यागी-- मूल निवासी डूंडाहेड़ा, शिक्षा-बीकॉम, उम्र 25 वर्ष
5. गौरव श्रीवास्तव-- मूल निवासी छपरौला गौतमबुद्धनगर, शिक्षा एमकॉम, उम्र-26 वर्ष
6. अंकुर-- मूल निवासी फिरोजाबाद व हाल पता डूंडाहेड़ा, शिक्षा-12वीं, उम्र 26 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed