फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganesh festival celebrated in the capital, Delhi was immersed in devotion and faith

Delhi NCR News: राजधानी में गणेश महोत्सव की धूम, श्रद्धा और भक्ति में सराबोर रही दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में गणेश चतुर्थी महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को भी धूम देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु पंडालों और मंदिरों में बप्पा के दर्शन के लिए उमड़े। दिनभर पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, वहीं शाम होते-होते पंडालों में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारों के बीच भक्ति रस से सराबोर कार्यक्रमों का आनंद लिया।
प्रीत विहार स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस एनक्लेव में श्री सिद्धिविनायक चेतना समिति की ओर से गणेश महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें हनुमंत कृपा पात्र रसराज महाराज ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। उनकी भक्ति-मय प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी ने बताया कि दूर-दूर से भक्त आकर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रत्येक दिन सुप्रसिद्ध कलाकारों की भजन संध्या आयोजित होती है।
विज्ञापन

चांदनी चौक के जोगीवाड़ा स्थित मारवाड़ी सदन में श्री सिद्धि विनायक सेवा ट्रस्ट के यहां गणेश उत्सव में 51 किलो का विशाल लड्डू महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ट्रस्ट के प्रधान रविन्द्र गाडोदिया ने बताया कि इस बार पंडाल को विशेष थीम पर सजाया गया है और प्रतिदिन शाम को भजनों के साथ रंगारंग कार्यक्रम हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी के विभिन्न इलाकों में पंडालों के अलावा श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर भी गणपति की स्थापना कर रखी है। उन्होंने अपने घरों में भी पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने तालाबों और गमलों में प्रतिमाओं का पर्यावरण अनुकूल विसर्जन कर बप्पा को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed