फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganesh Chaturthi celebrations in East Delhi, business booms

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में गणेश चतुर्थी की धूम, व्यापार में उछाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सामान दस फीसदी महंगा
विज्ञापन

प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। गणेश चतुर्थी के आगमन से पहले ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भक्तों ने गणेश जी के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोदक, टेंट, डीजे और पूजा सामग्री की मांग में भारी वृद्धि देखी जा रही है।
इस साल गणेश जी की पूजा से संबंधित सामान की कीमतों में करीब दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, दुकानदार और श्रद्धालु दोनों ही इस महंगाई से बेपरवाह दिख रहे हैं। वे बप्पा के आगमन के लिए दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। यमुना विहार किराना स्टोर संचालक दिनेश ने बताया, गणेश जी के आगमन की तैयारियों से दुकानदारी कई गुना बढ़ गई है। टेंट संचालक पप्पू ने जानकारी दी कि एक दिन के टेंट का किराया 400 रुपये है। उनके सभी टेंट पहले ही बुक हो चुके हैं। फूल विक्रेता कमल ने भी बताया कि फूल मालाओं के ऑर्डर मिल चुके हैं। मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के मोदक बिकने लगे हैं।
विज्ञापन

भक्तों ने घरों, गलियों, सोसाइटियों और मंदिरों में बप्पा के आगमन की तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेश चतुर्थी से एक हफ्ते पहले ही टेंट, पूजा सामग्री, मोदक और फूलों की बुकिंग हो चुकी है। ग्यारह दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के लिए आवश्यक सभी वस्तुओं के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। मोदक के दामों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है, क्योंकि यह गणेश जी को विशेष रूप से प्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों का उत्साह और महंगाई का असर
स्थानीय निवासी प्रदीप ने कहा, हर साल महंगाई बढ़ती है लेकिन हम बप्पा की सेवा में इसे बाधा नहीं बनने देंगे। उनका मानना है कि गणपति बप्पा एक दोस्त की तरह आते हैं और सभी कष्ट दूर कर देते हैं। गंगोत्री विहार गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों को गणेश जी के आगमन का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed