फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganbujia fish will be on malaria control, was the death of hundreds

गंबूजिया मछली से मलेरिया पर किया जाएगा काबू, यहां हुई थी सैंकड़ों मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ganbujia fish will be on malaria control, was the death of hundreds
च‌िक‌ित्‍सक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजीना को स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हुआ है।

विज्ञापन

क्योंकि इस क्षेत्र में करीब 6 वर्ष पहले मलेरिया भयंकर रुप से फैला था और उसमें 250 लोगों की मौत हुई थी।

इस बार विभाग ने विशेष योजना के तहत इन गांवो के जोहड़ों में गंबूजिया मछली छोड़ने की योजना बनाई है। जो मच्छरों के लारवे को खाकर उन्हें पनपने से रोकेगी। विभाग ने इसके लिए नूंह खंड के 41 जोहड़ों को चिह्नित किया है। इनमें अधिकतर जोहड़ उजीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आते हैं।
विज्ञापन


क्योंकि यह गांव गुड़गांव केनाल व उजीना ड्रेन से जुडे हुए हैं तथा इन गांवों में मछली पालन के लिए काफी संख्या में तालाब बने हुए हैं। जिससे यहां बरसात के समय चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देता है, जिसमें मच्छर पनपते हैं और उनके काटने से मलेरिया होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2011 में यहां मलेरिया का प्रकोप हुआ था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 248 लोगों की मौत मलेरिया के कारण हुई थी। जिन लोगों को पिछले वर्ष मलेरिया हो गया था, उनकी इस वर्ष स्लाइड बनाई जा रही है और पॉजिटिव केस मिलने पर पीवी के लिए 14 दिन तथा पीएफ के लिए 3 दिन दवा खाना अनिवार्य है।

नूंह के एसएमओ डॉ. गोविंद शरण का कहना है कि उजीना पीएचसी के गांवों में मलेरिया से पार पाने के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हैं। मच्छर के लारवे को खत्म करने के लिए गंबूजियां मछली छोड़ने के लिए 41 तालाब चिह्नित किए हैं और मछली पालन विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed