{"_id":"ba46fe6a7371c5919306bb46fb1694fe","slug":"gambled-in-the-police-station-four-policemen-line-spot-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में जुआ खेला, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में जुआ खेला, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मचारियों के जुआ खेलने का मामला सामने आया है। एसएसपी ने बुधवार को चारों को लाइन हाजिर करके मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। होली पर नशे में दादरी कोतवाली में तैनात एक दारोगा, जीप चालक और दो दीवानों ने बैरक में उत्पात मचाया था। इसके बाद जुआ भी खेला गया था।
कुछ लोगों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया था। मीडिया में जुआ खेलने का मामला प्रकाश में आने पर आनन फानन में आरोपी चारों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मामले के संज्ञान में आने पर माछर, महेंद्र यादव, अश्वनी यादव और सुभाष को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।