फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gajendra uncle told delhi police about his mindset

गजेंद्र के फूफा ने पुलिस के सामने खोला राज

Tue, 28 Apr 2015 07:50 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Gajendra uncle told delhi police about his mindset

दौसा, राजस्थान का किसान गजेन्द्र दिल्ली में अपने फूफा के घर बहुत खुश था। उसने अपने फूफा के घर खाना खाया था। फूफा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गजेन्द्र की बातों से नहीं लग रहा था कि वह खुदकुशी कर सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद कई लोगों की पहचान कर ली है। जल्द ही इन लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि गजेन्द्र केफूफा संग्राम सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं।

संग्राम सिंह ने अपने बयानों में बताया कि आप केप्रदर्शन वाले दिन गजेन्द्र सुबह कालीबाड़ी, गोलमार्केट स्थित उसके घर आया था। उसने घर पर खाना खाया। वह काफी खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लगा नहीं कि उठा सकता है ऐसा कदम'

Gajendra uncle told delhi police about his mindset

वह संग्राम सिंह से ये कहकर घर से निकला था कि वह आप केप्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर जा रहा था। संग्राम सिंह का ये भी कहना है कि  उसकी बातों से नहीं लग रहा था कि वह खुदकुशी जैसे कदम उठा सकता है।

गजेन्द्र अपने फूफा को ये भी बोलकर आया था कि उसे जल्द दौसा लौटना है। गजेन्द्र ने ये भी कहा था कि उसे कई आप नेता जानते हैं और उसे उनसे मिलना है।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने कई उन लोगों की पहचान कर ली है जो उस समय आप के प्रदर्शन में थे और उसके पेड़ के पास खडे़ थे जिस पेड़ पर गजेन्द्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मीडिया व पुलिस केकैमरे से इन लोगों की पहचान की गई है।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही उन लोगों से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि गजेन्द्र सिंह ने 22 अप्रैल को आप के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed