{"_id":"675093cc99e9d824d8b6f954b8b34a99","slug":"gabbar-will-speak-out-on-the-road-not-now-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गब्बर बोलेगा.. सड़क पर भड़क मत यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गब्बर बोलेगा.. सड़क पर भड़क मत यार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म गब्बर इज बैक का गब्बर यानि अक्षय कुमार वाहन चलाने वालों को संयम बरतने और ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की सीख देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अक्षय कुमार से अनुबंध किया है। आरटीओ और यातायात पुलिस के सहयोग से चलने वाले जागरूकता अभियान में अक्षय कुमार लोगों को सुरक्षित सफर का संकल्प भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की सबसे बड़ी चिंता हादसों को कम करना है। ज्यादातर हादसों में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हादसों में 90 फीसदी तक की कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं, रोडरेज में आए दिन होते झगड़ो और हत्याओं से अफसरों की चिंता बढ़ गई है। फिल्म गब्बर इज बैक में अक्षय कुमार का लीड वाक्य भी रोडरेज पर ही रखा गया है।
वह कहते नजर आएंगे ... सड़क पर मत भड़क यार ... यानि वाहन चालकों को संयम बरतने की सलाह वह देंगे। अक्षय कुमार देशभर में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ लाइव शो करेंगे और टीवी, रेडियो, एफएम आदि पर लोगों से संयम की अपील करेंगे।