फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G20 Summit On Sunday first male guests then women will go to Rajghat these routes will remain closed till 2 pm

G20 Summit : आज पहले पुरुष मेहमान फिर महिलाएं जाएंगी राजघाट, दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे ये मार्ग; सुरक्षा कड़ी

Sun, 10 Sep 2023 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 01:02 AM IST
सार

G20: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजघाट की सुरक्षा पूरी तरह से पुख्ता की गई है। जवान रविवार सुबह से ही राजघाट पर तैनात हो जाएंगे। राजघाट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से दो-दो किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
G20 Summit On Sunday first male guests then women will go to Rajghat these routes will remain closed till 2 pm
दिल्ली में बंद हैं कई रास्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व मेहमान रविवार सुबह राजघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष जाएंगे। इसके बाद महिला मेहमानों को भेजा जाएगा। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे से राजघाट के लिए जाना शुरू कर देंगे। राजघाट से विदेशी मेहमान सीधे प्रगति मैदान जाएंगे। यहां पर फिर बैठकों का दौर शुरू होगा। बताया जा रहा है अमेरिका के राष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से चले जाएंगे।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजघाट की सुरक्षा पूरी तरह से पुख्ता की गई है। जवान रविवार सुबह से ही राजघाट पर तैनात हो जाएंगे। राजघाट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से दो-दो किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को कई बार राजघाट व आसपास के एरिया की बम खोजी कुत्ते, बम निरोधक दस्ते व अन्य मशीनों से जांच की। पूरे एरिया को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम दरियागंज थाने में बताया गया है। इन कैमरों से इलाके पर 24 घंटे पुलिस जवान नजर रख रहे हैं। एनएसजी ने राजघाट की सुरक्षा व्यवस्था को अपनी निगरानी में ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कंट्रोल एरिया-2 में जाने से बचें
विदेशी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए पुरानी दिल्ली के कुछ हिस्से को कंट्रोल एरिया-2 बनाया गया है। 9 और 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से 10 सितंबर को दो बजे तक ये एरिया कंट्रोल जोन-2 बनाए गए हैं। ये एरिया हैं, डब्ल्यू प्वाइंट ए, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग (नोएडा लिंक रोड–पुस्ता रोड तक), बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से गुरु नानक चौक तक), चमन लाल मार्ग (गुरु नानक से) चौक से तुर्कमान गेट, आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से बीएस जेड. मार्ग तक), महाराजा रणजीत सिंह मार्ग (बाराखंभा–टॉलस्टॉय मार्ग क्रॉसिंग से चमन लाल मार्ग पर गुरु नानक चौक तक), महात्मा गांधी मार्ग (दिल्ली– मेरठ एक्सप्रेसवे टी–प्वाइंट से) कश्मीरी गेट तक, आईपी फ्लाईओवर, शांति वन चौक, हनुमान सेतु, आईएसबीटी. कश्मीरी गेट और सलीमगढ़ बाइपास।

विज्ञापन

रविवार दोपहर दो बजे तक ये मार्ग बंद रहेंगे
⦁ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट की ओर
⦁ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड की ओर
⦁ शांति वन चौक, गीता कॉलोनी की ओर,
⦁ आईटीओ, विकास मार्ग की ओर
⦁ राजघाट चौक, जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग की ओर
⦁ गुरु नानक चौक, मिंटो रोड की ओर

आम जनता और वाहन चालकों को सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011–25844444 के माध्यम से अद्यतन (अपडेट) रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed