फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G20 summit 2023 foreign guest to see harappa culture,earthquake science gujarati heritage culture and art

जी 20: कच्छ से होगा आगाज, हड़प्पा संस्कृति से लेकर गुजरात तक सभी से विदेशी मेहमान होंगे रूबरू

Sat, 04 Feb 2023 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:48 AM IST
सार

गुजरात के रण ऑफ कच्छ में 7 से 9 फरवरी तक बैठक आयोजित होगी। जबकि आखिरी व चौथी बैठक गोवा में जून में आयोजित होगी। गोवा में मिनिस्टीरियल बैठक में राज्य सरकार, मंत्री, अधिकारी, उद्योग जगत, पर्यटन क्षेत्र के दिग्गज भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
G20 summit 2023 foreign guest to see harappa culture,earthquake science gujarati heritage culture and art
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी 20 सम्मिट में पर्यटन कार्य समूह की बैठक का आगाज गुजरात के कच्छ के रण से सात फरवरी से होगा। चार दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान विदेशी मेहमानों को हड़प्पा संस्कृति, भूकंप विज्ञान, गुजराती विरासत, संस्कृति, कला से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


वहीं, पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2030 तक पर्यटन क्षेत्र को रफ्तार देने के लिए चार थीम के तहत ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल, स्टार्टअप व मध्यम-लघु उद्योग, कौशल विकास और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट थीम पर विस्तृत कार्ययोजना बनायी है। इसमें पर्यटन के साथ पर्यावरण बचाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पर्यटन क्षेत्र में चार टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक होंगे। इसकी शुरुआत फरवरी में गुजरात के रण ऑफ कच्छ से होगी। जबकि आखिरी बैठक जून में टूरिज्म वर्किंग ग्रुप और मिनिस्टीरियल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने शुक्रवार को बताया कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र सबसे अहम है। इसीलिए जी 20 की बैठक में पर्यटन के सभी बिंदुओं को थीम में शामिल किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकाें के साथ देशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह सबसे अहम मौका है। क्योंकि जब इन देशों के प्रतिनिधि वापस जाएंगे तो वहां का पर्यटक भारत की ओर रूख करेगा।

गुजरात के रण ऑफ कच्छ में 7 से 9 फरवरी तक बैठक आयोजित होगी। जबकि आखिरी व चौथी बैठक गोवा में जून में आयोजित होगी। गोवा में मिनिस्टीरियल बैठक में राज्य सरकार, मंत्री, अधिकारी, उद्योग जगत, पर्यटन क्षेत्र के दिग्गज भी शामिल होंगे। यहीं पर जी 20 देशों के प्रतिनिधियों के साथ टूरिज्म रोडमैप तैयार होगा।

पर्यटन में स्टार्टअप व इनोवेशन जुड़ेंगे
स्टार्टअप और इनोवेशन के माध्यम से पर्यटन को रफ्तार देने की योजना है। ऐसे स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, लघु व मध्यम उद्योग व छोटे कारिगर पयर्टन से जुड़ेंगे। इनके प्रोडेक्ट को पर्यटकों तक पहुंचाया जाएगा। डेस्टिनेशन वेडिंग की तर्ज पर डेस्टिनेशन मैनेजमेंट प्रोजेक्ट बनाया गया है,इसका मकसद बड़ी कंपनी अपनी बिजेनस मीटिंग पर्यटन स्थलों पर आयोजित करें, ताकि उनका प्रचार हो सके।


ग्रामीण पर्यटन स्थलों से लेकर कच्छ में घूमेंगे मेहमान
विदेशी मेहमानों को ग्रामीण पर्यटन स्थलों से रूबरू होनेे का मौका मिलेगा। कच्छ के सफेद रण (रेगस्तिान) घूमने के साथ, कच्छ क्षेत्र की समृद्ध विरासत को सांस्कृतिक कार्यक्रम व खाने के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। यहां विदेशी मेहमान योग अभ्यास भी करेंगे। इसके अलावा वे हड़प्पा सभ्यता के केंद्र और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल धोलावीरा भी जाएंगे। आखिरी दिन उन्हें स्मृति वन स्मारक में घूमाया जाएगा। भुज के सफर को इस स्मारक में समृद्ध हड़प्पा संस्कृति, भूकंप वज्ञिान तथा गुजरात की विरासत, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति के रूप में वर्णित किया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से रियल टाइम इमरजेंसी की परस्थितियों को भी दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed