फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Furore over child deaths in hospital.

अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा

Mon, 02 Feb 2015 05:22 PM IST
अमर उजाला,
अमर उजाला, Updated Mon, 02 Feb 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
Furore over child deaths in hospital.
पटेल नगर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया व इंकार करने पर उनसे अभद्रता की। परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई।

हंगामा बढ़ने पर सिहानीगेट एसएचओ मौके पर पहुंचे व परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आटो पार्किंग स्टैंड संचालक राजू सिंह पत्नी, दो बेटियों और इकलौते बेटे प्रदीप (8) के साथ लाइनपार  की शांतिनगर कालोनी में रहता है।

प्रदीप को कान में पस पड़ने के बाद पुराना बस अड्डे के सामने स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार सुबह भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक शाम साढे़ चार बजे ऑपरेशन से पहले कान को सुन करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन


ओवरडोज के कारण प्रदीप कंपाने लगा। तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टर ने प्रदीप को दो इंजेक्शन और लगाए। शाम साढे़ छह बजे प्रदीप को पटेल नगर के नागर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल एसएचओ पिता की तहरीर पर डाक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

प्रदीप को संभवत: मिर्गी की बीमारी थी और यह बात परिजनों ने नहीं बताई थी। इंजेक्शन लगाते ही प्रदीप को दौरा पड़ गया। हालत नाजुक होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखने के लिए नागर अस्पताल ले गए थे।- डॉ. संजय सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed