भाजपा ने जारी किया 400 करोड़ का नोट, गांधी की जगह केजरीवाल की तस्वीर
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए 400 करोड़ के नोट पर विवाद छिड़ गया है। भाजपा की तरफ से छापे गए इस नोट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह केजरीवाल की फोटो लगी है। यह नोट 1000 रुपए के नोट की नकल कर बनाया गया है। नोट में 1000 रुपए की जगह 400 करोड़ लिखा है। गांधी की जगह
लगाई गई केजरीवाल की टोपी पर घोटाला पार्टी लिखा गया है। वहीं, नोट के दूसरी तरफ शेर की जगह लोमड़ी की तस्वीर लगाई गई है।
36 हजार हैंडबिल छपवाए
बीजेपी के दिल में महात्मा गांधी के लिए कोई सम्मान नहीं
बीजेपी का कहना है कि दिल्ली जलबोर्ड में 400 करोड़ के घोटाले को उजागर करने के लिए इस तरह की मुहिम चलाई गई है। बीजपी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उन्हें इस घोटाले से रूबरू कराएंगे। जहां पेम्फलेट और पर्चे लोग फेंक दिया करते थे, वहीं 1000 के नोट की शक्ल वाले हैंडबिल को लोग संभाल कर रखेंगे। भाजपा इस नोट को छापने के अलावा एक सिग्नेचर कैंपेन भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ चला रही है।
वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बीजेपी राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे हमें दुख पहुंचा है। राजनीतिक हमला करने के लिए और भी तरीके हो सकते हैं। उनके दिल में महात्मा गांधी के लिए कोई सम्मान नहीं है।