फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Furore on modi statement, BJP hit back.

मोदी को हिटलर कहने पर हंगामा, BJP का पलटवार

Wed, 27 May 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 May 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
Furore on modi statement, BJP hit back.

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र में जमकर हंगामा हुआ। भले ही भाजपा के 70 में से तीन ही विधायक हैं, लेकिन विपक्ष की भूमिका जमकर तीनों विधायकों ने संभाली।

विज्ञापन


वे शुरुआत से ही कड़े तेवर अख्तियार किए हुए थे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बीच में उठकर कहना पड़ा कि यह कोई राजनीतिक चर्चा नहीं है। सदन की गरिमा को बनाए रखें। यह सदन दिल्ली के अधिकारों को मजबूत करने और अपने अधिकारों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।
विज्ञापन

 
विधायक अलका लांबा की एलजी के खिलाफ टिप्पणी से भड़के भाजपा नेता ओम प्रकाश शर्मा को मार्शल की मदद से बाहर निकाला ही गया ही था कि आपविधायक अनिल वाजपेयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर कह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में गरमाया माहौल

Furore on modi statement, BJP hit back.

इस पर सदन का माहौल एक बार फिर से गरमा गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। बीच बचाव कर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को कहना पड़ा कि प्रधानमंत्री के लिए संयमित भाषा का प्रयोग किया जाए।

अनिल वाजपेयी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले सच्चाई नहीं सुनना चाहते हैं। दिल्ली सरकार पर अगर केंद्र से कोई भी बिल थोपा गया तो सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता बोलने के लिए उठे।

इस दौरान भी जमकर आप विधायकों ने हंगामा किया। विधायक कपिल मिश्रा और सुरेंद्र सिंह ने खूब टीका-टिप्पणी की। अंत में विजेंद्र गुप्ता व भाजपा विधायक जगदीश प्रधान यह कहकर सदन से उठकर चले गए कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सदन नहीं चल रहा है।

'ये लोकतंत्र नहीं एकतंत्र है'

Furore on modi statement, BJP hit back.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि उपराज्यपाल पर महाअभियोग चलाने की चर्चा व ओमप्रकाश शर्मा को विधानसभा से बाहर किया जाना यह दर्शाता है कि दिल्ली में लोकतंत्र नहीं एकतंत्र की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा लगातार कहती रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानते हैं, यह एक अधिनायकवादी अराजक गुट है जो सत्ता में आकर पूरी तरह निरंकुश हो गया है।

मात्र तीन महीने में मैं और मेरी मर्जी के सिद्धांत पर चल रही सरकार विधानसभा सत्र में उपराज्यपाल पर महाअभियोग का अधिकार मांग रही है। तीन महीने बीतते के बाद यह दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों पर महाअभियोग का अधिकार भी मांग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed