फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Furniture businessman shoots his wife, dead.

पिता के थे अवैध संबंध: व्यापारी की बेटी

Sun, 26 Oct 2014 08:26 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
Furniture businessman shoots his wife, dead.

चार दिन पहले पालम विहार में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी फर्नीचर व्यवसायी को गुड़गांव पुलिस ने देर रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यवसायी इन चार दिनों में हरिद्वार समेत दिल्ली में कई जगह अपना ठिकाना बदल चुका था।

विज्ञापन


दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को पालम विहार के ई-ब्लॉक मकान नंबर 2238 में फर्नीचर व्यवसायी की पत्नी अल्का खुल्लर (50) को उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में मृतक की बेटी आभा खुल्लर ने पिता पर कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शनिवार को डीसीपी वेस्ट संगीता कालिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि वारदात के बाद आरोपी पहले दिल्ली और उसके बार मेरठ के रास्ते हरिद्वार भाग गया था। दिल्ली के द्वारका इलाके में उसने अपना मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दागी थीं आठ गोलियां

Furniture businessman shoots his wife, dead.

शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली के बुद्धा गार्डन के पास है। पुलिस की टीम ने यहां पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी यहां से कहीं लंबा निकलने की योजना में था। ताकि वह पुलिस की पकड़ से बच सके। आरोपी दीपक खुल्लर को पुलिस कस्टडी में लेने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया हालांकि उसे अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है।

आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से महिला पर लगातार गोलियां चलाई जिसमें चार फायरिंग मिस होने के बाद चार गोलियां उसकी छाती, पेट समेत कई जगह पर लगी। डीसीपी के अनुसार वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल को लेकर आरोपी की निशानदेही की जाएगी, जिसमें आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed