{"_id":"8f88c67d0e3ef48ecab4a264c57b2cf6","slug":"furniture-businessman-have-relation-with-many-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर व्यवसायी के कई लड़कियों से थे अवैध संबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर व्यवसायी के कई लड़कियों से थे अवैध संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 27 Oct 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम विहार में पत्नी की हत्या के आरोपी फर्नीचर व्यवसायी दीपक खुल्लर को स्थानीय पुलिस रविवार को मेरठ लेकर गई है। वहां उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद करेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मेरठ में एक ढाबे के पास रिवॉल्वर फेंक दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी ने दो दिन की पुलिस रिमांड में कई खुलासे किए हैं। पालम विहार थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस की टीम लगातार आरोपी की निशानदेही पर जांच कर रही है। पूछताछ में उसने बताया है कि हत्या के बाद फरार होकर उसने मेरठ में एक ढाबे के पास अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर फेंक दी।
विज्ञापन
इसे बरामद करने के लिए ही पुलिस आरोपी को मेरठ ले गई है। इसके अलावा पूछताछ में उसके कई लड़कियों से अवैध संबंध होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे के मुख्य मकसद की पड़ताल कर रही है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार सुबह फर्नीचर व्यापारी दीपक खुल्लर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात दिल्ली के बुद्धा गार्डन से गिरफ्तार करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया है।