डिलीवरी के बाद महिला को चढ़ा दिया फंगस लगा ग्लूकोज, मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। महिला वार्ड में फंगस लगी ग्लूकोज की बोतल को डिलीवरी के बाद एक महिला को चढ़ाया जा रहा था। एक स्टाफ की नजर पड़ी तो इसके स्टॉक को सील कर दिया गया है।
सीएमएस ने जांच के आदेश देते हुए औषधि विभाग से सैंपलिंग कराने के लिए कहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ग्लूकोज सप्लाई करने वाली कंपनी से करार खत्म किया जाएगा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला विभाग में स्टाफ ने डिलीवरी के बाद एक महिला को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए बोतल उठाई।
उसमें फंगस दिख रहा था। वहां खड़े अन्य स्टाफ ने फंगस को देख लिया। उसने यह जानकारी तुरंत ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को दी। डॉक्टर ने सीएमएस को सूचना दी। इससे पहले भी अस्पताल की इमरजेंसी में एक इंजेक्शन का रंग बदल गया था।
परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा
इससे एक मरीज को एलर्जी हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में मरीज को छुट्टी दे दी थी, ताकि मामला दबाया जा सके। वहीं, करीब ढाई साल पहले भी ग्लूकोज की बोतल में फंगस मिला था। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था।
इन घटनाओं के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। सीएमएस ने ग्लूकोज में फंगस मिलने की जानकारी मिलने के बाद उस बैच का स्टॉक रोक दिया। औषधि विभाग को सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
ग्लूकोज सप्लाई कर रही कंपनी को भी रोक दिया गया है। सीएमएस के मुताबिक, कंपनी को बदला जाएगा।