{"_id":"57278a444f1c1b93605cd189","slug":"funeral-pictures-of-former-jan-sangh-president-balraj-madhok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतिम विदाई में पहुंचे आडवाणी, इन्होंने ही मधोक को किया था जनसंघ से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम विदाई में पहुंचे आडवाणी, इन्होंने ही मधोक को किया था जनसंघ से निष्कासित
Tue, 03 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बलराज मधोक को अंतिम विदाई
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में जिन बलराज मधोक ने जनसंघ को नई राजनीतिक ऊंचाइयां दीं, उन्हीं को संघ के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत निष्कासन के रूप में चुकानी पड़ी थी। जनसंघ की स्थापना में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मधोक ने ही देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समक्ष सबसे पहले राम जन्म भूमि, काशी विश्वनाथ और मथुरा का श्रीकृष्ण मंदिर हिंदुओं को सौंपने की मांग की थी।
2 of 6
बलराज मधोक ने दी जनसंघ को राजनीतिक ऊंचाई
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
बाद में इसी मुद्दे के सहारे 90 के दशक में भाजपा ने अपनी मजबूत सियासी जमीन तैयार की। मधोक के हाथों में संगठन की कमान रहते जनसंघ को नई राजनीतिक पहचान मिली। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चौथी लोकसभा में जनसंघ गठबंधन के पास 54 सीटें थी।
3 of 6
बलराज मधोक का अंतिम संस्कार
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
60 के दशक में जनसंघ ने पहली बार पंजाब में संयुक्त सरकार बनाने में सफलता हासिल की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित आठ राज्य में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल किया था। भारतीय राजनीति में भारतीयकरण का मुद्दा भी मधोक की ही देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अंतिम विदाई में गमगीन माहौल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
अध्यक्ष पद से हटने के बाद साल 1973 में जनसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मधोक ने इंदिरा सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए संघ की नीतियों का विरोध कर सियासी हलचल पैदा कर दी थी। उन्होंने इंदिरा सरकार की आर्थिक नीतियों, बैंकों के राष्ट्रीयकरण का समर्थन किया था। संघ इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
इसी बैठक में मधोक ने जनसंघ में संघ के बढ़ते दखल पर चिंता जाहिर करते हुए संघ के प्रचारक को ही संगठन मंत्री बनाए जाने की परंपरा बंद करने की मांग की थी। इससे नाराज जनसंघ के तत्कालीन अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने मधोक को पार्टी से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद मधोक फिर कभी जनसंघ में नहीं लौटे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।