{"_id":"5c803ad4bdec22146e0f8df0","slug":"fully-automated-driving-test-centers-was-inaugurated-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मशीन के सामने चलाना होगा वाहन, तुरंत मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मशीन के सामने चलाना होगा वाहन, तुरंत मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस
Thu, 07 Mar 2019 02:55 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
उद्धाटन करते अशोक गहलोत
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार के फेज-1 स्थित आरटीओ कार्यालय में बुधवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का लोकार्पण किया। अब लोगों को मशीन के सामने वाहन चलाकर दिखाना होगा। अगर दक्षता के सभी मानक पूरे होते हैं, तो तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि ये ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर देश में अपनी तरह का यह पहला ऐसा सेंटर है, जहां मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा।
लोकार्पण के दौरान मंत्री गहलोत ने बताया कि मयूर विहार के फेज-1 के अलावा विश्वास नगर, सराय काले खां और शकूरबस्ती में तीन और सेंटर शुरू हुए हैं। वहीं बुराड़ी, लोनी, रोहिणी, राजा गार्डन, लाडो सराय, द्वारका, झरोदा कलां और हरी नगर में ये सेंटर शुरू होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यहां कार पार्किंग का भी टेस्ट लिया जाएगा। दिल्ली में चार पहिया वाहनों की पार्किंग बड़ी चुनौती है, इसलिए जरूरी है कि चालक को पार्किंग दक्षता में भी निपुण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार दुर्घटना मुक्त कॉरिडोर स्थापित करने का वादा कर चुकी है, लेकिन इसे पूरा करने में वाहन चालकों का योगदान भी जरूरी है।
अत्याधुनिक सेंटरों की देखरेख की जिम्मेदारी तीन वर्ष के लिए मारुति सुजुकी को दी गई है। मारुति सुजुकी की ओर से तैयार इस अत्याधुनिक सेंटर के बारे में कार्यकारी निदेशक अजय कुमार तोमर ने बताया कि यहां लाइसेंस लेने वालों के लिए अप ग्रैडिएंट, फॉरवर्ड-8, रिवर्स एस, ट्रैफिक जंक्शन और एच ट्रैक भी रखा गया है।