27 मई को यमुना में गिरा था हार्ले डेविडसन सवार अंशुमन, आज तक हो रही तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनडी फ्लाईओवर पर कार से टक्कर के बाद हार्ले डेविडसन सवार यमुना में गिर गया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह हवा में उछल गया था। इटियोस कार चला रहे आरोपी ने यह खुलासा किया है।
सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी एचआर मैनेजर परवेश भाटिया को गिरफ्तार कर लिया। अंशुमन बिहार के नवादा से पूर्व लोकसभा सांसद सूर्यप्रकाश पूरी का बेटा है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि एफएसएल की जांच में कार की रफ्तार 150 से ज्यादा होने और बाइक को पीछे से टक्कर मारने की बात सामने आई थी। हादसे के बाद परवेश मौके से फरार हो गया था। वह एक कॉल सेंटर में एचआर मैनेजर है।
परवेश ने बताया कि वह हादसे के बाद उत्तमनगर स्थित अपनी बहन के घर चला गया था। आरोपी ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलते हुए यमुना में जा गिरा था। बाइक अंशुमन चला रहा था।
26-27 मई की रात को हुआ था हादसा
उधर, अंशुमन के पड़ोसियों ने बताया कि वह के-92 सरिता विहार में अकेला रहता है। जबकि कार कुतुब विहार, गोयला डेयरी भप्पा सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। भप्पा सिंह कनाडा में रहता है। कार उसकी बेटी व दामाद परवेश भाटिया चलाते हैं। घटना के समय कार परवेश चला रहा था।
गौरतलब है कि 26 व 27 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएनडी फ्लाईओवर पर यमुना ब्रिज के पास इटियोस कार ने हार्ले डेविडसन को टक्कर मार दी थी। मौके पर देखने से लग रहा था कि नोएडा से दिल्ली की तरफ आते हुए बाइक को टक्कर मारी गई है।
पुलिस को मौके पर न तो बाइक सवार मिला और न ही कार सवार। पुलिस ने अंशुमन को ढूंढने के लिए यमुना व आसपास के अस्पताल में सर्च अभियान चलाया था। मगर पुलिस छह दिन बाद भी अंशुमन को ढूंढ नहीं पाई है। बताया जा रहा है कि यमुना में काफी दलदल है।
अस्पताल से भी नहीं मिली सूचना
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया था कि शनिवार व रविवार रात(26-27 मई की रात) पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएनडी फ्लाईओवर पर यमुना ब्रिज केऊपर इटियोस कार व महंगी बाइक हार्ले डेविडसन एक्सीडेंट हालत में पड़ी हैं।
मौके को देखने से लग रहा है कि हार्ले डेविडसन नोएडा की तरफ से दिल्ली की तरफ आते हुए कार ने बाइक को टक्कर मारी है। पुलिस को मौके पर न तो बाइक सवार मिला और न ही कार सवार मिला। पुलिस को आशंका था कि टक्कर के बाद बाइक सवार यमुना नदी में गिर गया। रविवार को देर शाम तक बचाव कार्य चलाया गया था, मगर यमुना नदी में कोई नहीं मिला।
डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया था कि बाइक के-92 सरिता विहार में रहने वाले अंशुमन पुरी के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस जब उनकेघर पर गई तो घर बंद मिला। उसके पड़ोसियों ने बताया कि अंशुमन अकेला रहता था। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि बाइक को अंशुमन चला रहा था। कार कुतुब विहार, गोयला डेयरी भप्पा सिंह सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस जब इसके घर पर पहुंची तो उसका घर भी बंद मिला।
पड़ोसियों ने बताया कि भप्पा सिंह कनाड़ा में रहता है। कार को उसकी बेटी व दामाद चलाते हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन से पता लगा कि बाइक को तीन महीने ही खरीदा गया था। हार्ले डेविडसन बाइक की कीमत करीब 15 से 20 लाख बताई जा रही है। दिल्ली में चुनिंदा लोगों के पास ही ये बाइक है।
अस्पताल से भी नहीं मिली सूचना
डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पुलिस को रविवार शाम तक कार चालक व बाइक चालक का पता नहीं लगा था। पुलिस को किसी अस्पताल से भी सूचना नहीं मिली थी। हो सकता है बाइक को अंशुमन चला रहा हो। पुलिस को उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला है। दिल्ली पुलिस पुलिस ने नोएडा समेत आस-पास के थाना पुलिस को सूचना दे दी है। अस्पताल में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी में सोमवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।