फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   full power not restored in ambedkar hospital even after 50 hours

Ambedkar Hospital Power Outage: आंबेडकर अस्पताल में अंधेरा कायम, 50 घंटे बाद भी पूरी बिजली नहीं बहाल, मरीज बेहाल

Sun, 22 May 2022 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 May 2022 10:13 PM IST
सार

आंबेडकर अस्पताल प्रशासन की ओर से एक दिन पहले अधिसूचना जारी करते हुए रविवार शाम तक बिजली सेवा बहाल होने की बात कही गई थी, लेकिन रविवार शाम तक भी अस्पताल के कुछ हिस्सों में पूरी तरह से बिजली बहाल नहीं हो सकी।

विज्ञापन
full power not restored in ambedkar hospital even after 50 hours
आंबेडकर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में 50 घंटे बीते जाने के बाद भी पूरी तरह बिजली बहाल नहीं हो सकी। इस वजह से रविवार के दिन भी किसी मरीज को अस्पताल में दाखिल नहीं किया गया। वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों का गर्मी से बुरा हाल रहा। सोमवार को भी ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में अगले 24 घंटे में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


आंबेडकर अस्पताल प्रशासन की ओर से एक दिन पहले अधिसूचना जारी करते हुए रविवार शाम तक बिजली सेवा बहाल होने की बात कही गई थी, लेकिन रविवार शाम तक भी अस्पताल के कुछ हिस्सों में पूरी तरह से बिजली बहाल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से आपातकालीन विभाग से लेकर अन्य इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली की व्यवस्था की गई। अस्पताल में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सब-स्टेशन में शॉट सर्किट होने की वजह से अस्पताल की पूरी बिजली चली गई थी। इस वजह से अस्पताल ने किसी भी नए मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया था। एक दिन पहले ही आंबेडकर अस्पताल प्रशासन ने आस-पास के अस्पतालों को पत्र लिखकर किसी भी मरीज को आंबेडकर अस्पताल न भेजने का अनुरोध किया था। साथ ही यहां से भेजे गए मरीजों का इलाज करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बिजली आपूर्ति को लेकर जब चिकित्सा निदेशक डॉ. नवनीत गोयल को कई बार संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

बिजली के साथ-साथ पानी ने बढ़ाई समस्या
अस्पताल में बिजली के साथ-साथ पीने के पानी ने मरीजों व तीमारदारों की परेशानी को बढ़ाया। पानी आपूर्ति प्रभावित होने के कारण तीमारदारों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ा। वहीं, अन्य उपयोग में आना वाला पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इस वजह से मरीजों व उनके तीमारदारों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।  


केबल अधिक जलने की वजह से प्रभावित हो रही बिजली
अस्पताल के सब-स्टेशन के केबल अधिक जलने की वजह से बिजली आपूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है। प्रशासन ने तार के कुछ हिस्से को बदल दिया है, लेकिन अभी भी इसे पूरी तरह से बदलना बाकी है। वहीं, सब-स्टेशन में भी शॉट सर्किट होने की वजह से अधिक नुकसान हुआ है। स्टेशन को भी प्रशासन ठीक कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed