फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full invoice Allahabad Bank, Axis downloaded

चालान भरा इलाहाबाद बैंक का, डाउनलोड हुआ एक्सिस का

Mon, 24 Feb 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Feb 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Full invoice Allahabad Bank, Axis downloaded
सीसीएसयू की ऑनलाइन परीक्षा फार्म प्रणाली स्टूडेंट्स के लिए सिर का दर्द बनी हुई है। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को एक माह से ज्यादा होने के बावजूद तकनीकी दिक्कतों का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


स्नातक सेकेंड-थर्ड ईयर रेगुलर के ऑनलाइन फार्म में स्टूडेंट्स विकल्प तो इलाहाबाद बैंक का डाल रहे हैं, लेकिन चालान फार्म एक्सिस बैंक का डाउनलोड हो रहा है। सीसीएसयू का एक्सिस बैंक से गाजियाबाद, साहिबाबाद, ग्रेटर नोएडा में करार खत्म हो जाने से स्टूडेंट्स की मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन


करार खत्म होने से एक्सिस बैंक ने फीस जमा करने से इंकार कर दिया है। अब स्टूडेंट्स इधर-उधर भटक रहे है। एमएमएच कालेज में बीकॉम सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स विशाल कुमार बताया कि ऑनलाइन फार्म भरते वक्त उनके साथ बाकी दोस्तों ने बैंक चालान फार्म में इलाहाबाद बैंक का विकल्प भरा था, लेकिन फार्म में एक्सिस बैंक का चालान डाउनलोड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फीस कैसे जमा होगी इसके लिए परेशान हैं। हेल्पलाइन पर बात करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। वहीं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की 26 फरवरी आखिरी तारीख होने से स्टूडेंट्स परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed