फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   full dress rehearsal of republic day

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का नजारा

Fri, 24 Jan 2014 08:57 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 24 Jan 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
full dress rehearsal of republic day

गुड़गांव के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस मौके पर एक ओर जहां स्कूली प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन


वहीं, हरियाणा पुलिस मधुबन की टुकड़ी ने हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को अचंभित किया। जिला उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने समारोह स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने समारोह स्थल पर अति विशिष्ट व्यक्तियों के बैठने से लेकर मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह स्थल पर आने से पहले राज्यपाल सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन के युद्ध स्मारक पर पुष्प चढ़ाएंगे। उपायुक्त ने शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल में ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

हैरतअंगेज कारनामे भी दिखेंगेrepublic day parade

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महिला पुलिस द्वारा कराटे का प्रदर्शन किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी इसका नजारा दिखा। पुलिस के जवान घुड़सवारी का करतब दिखाएंगे। इसके अलावा पुलिस उपनिरीक्षक वीरभान और सतविंदर कौर योग मुद्राओं का प्रदर्शन करेंगी।

कीचड़ से भरे मैदान में हुई दिक्कत
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सुरेंद्र सिंह पैवेलियन का ग्राउंड कीचड़ से भरा रहा। इससे प्रतिभागियों को काफी परेशानी हुई। कुछ छात्र-छात्राएं तो इसमें फिसल कर गिर भी पड़े। हालांकि प्रशासन की ओर से ग्राउंड को सुखाने का पूरा प्रबंधन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed