फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full cream milk will be costlier by Rs 2 from the new year in haryana

हरियाणा में महंगाई की मार: नए साल से दो रुपये महंगा मिलेगा फुल क्रीम दूध, टोंड-स्टैंडर्ड मिल्क के भी बढ़े दाम

Wed, 28 Dec 2022 09:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 Dec 2022 09:59 PM IST
सार

अब फुल क्रीम दूध का भाव बढ़ कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह से अब तक आधा लीटर दूध फुल क्रीम 32 रुपये में मिलता था, अब आधा लीटर 33 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Full cream milk will be costlier by Rs 2 from the new year in haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

अमूल के बाद वीटा डेयरी ने भी प्रति लीटर दूध पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं। ये रेट शनिवार 31 दिसंबर को आधी रात 12 बजे के बाद लागू होंगे। वीटा दूध बल्लभगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि अब तक वीटा का फुल क्रीम दूध एक लीटर 64 रुपये में मिलता था। 

विज्ञापन

अब फुल क्रीम दूध का भाव बढ़ कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह से अब तक आधा लीटर दूध फुल क्रीम 32 रुपये में मिलता था, अब आधा लीटर 33 रुपये में मिलेगा। वही स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 58 से बढ़कर 60 रुपए हो जाएगी। वीटा के दूध के रेट बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि गांवों में सहकारी समितियां किसानों से महंगा दूध खरीद रही हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगा दूध हरियाणा में किसानों से खरीदा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि दूध के रेट बढ़ने के बारे में सभी बूथ संचालक व विक्रेताओं को सूचना दे दी गई है। सभी ट्रांसपोर्टर को भी इसके बारे में सूचित किया जा चुका है। ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed